दिल्ली में चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ विपक्षी ‘INDIA’ गठबंधन के सांसदों द्वारा संसद से चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय की ओर निकाले जा रहे मार्च के दौरान भारी राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पवन खेड़ा समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी को हिरासत में लेने का विरोध करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है.
जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने भी किया विरोध
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई कांग्रेस नेताओं ने अरेरा हिल्स स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. दरअसल आज यानी 6 अक्टूबर को दिल्ली के आकाशवाणी केंद्र में INDIA गठबंधन के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. शाम को करीब 8 बजे के आस-पास दिल्ली पुलिस के अधिकारी नेताओं का धरना खत्म कर परिसर को खाली कराने के लिए पहुंचे.
धरना खत्म कराने पहुंची थी पुलिस
इसी दौरान राहुल गांधी, पवन खेड़ा, प्रिंयका गांधी के साथ-साथ कांग्रेस महासचिव और सांसद के. सी. वेणुगोपाल और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग समेत कांग्रेस के अन्य सांसदों को हिरासत में लिया गया और उन्हें पुलिस बस में देखा गया. इसके बाद ही मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भोपाल स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के सामने धरना देना शुरु कर दिया.
कांग्रेस ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके कहा, ‘मोदी-शाह ने आकाशवाणी भवन में पुलिस भेज दी है, जो जबरन नेता विपक्ष राहुल गांधी और सांसदों को उठा रही है. मोदी पुलिसिया दमन के बल पर आवाज दबाना चाहते हैं, लेकिन याद रखें- अब ये हुंकार दबने वाली नहीं है, गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा.’
INDIA ब्लॉक ने आज के इस मार्च को ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ नाम दिया है. प्रोटेस्ट में जिन 19 विपक्षी दलों के सांसद शामिल हुए हैं, उनमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, NCP (SP), शिवसेना (UBT), RJD, CPM, CPI, NC, PDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC (M), MDMK, VCK, RSP, AIFB और KC (J) हैं.
मोदी-शाह ने आकाशवाणी भवन में पुलिस भेज दी है, जो जबरन नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी और सांसदों को उठा रही है। मोदी पुलिसिया दमन के बल पर आवाज दबाना चाहते हैं, लेकिन याद रखें- अब ये हुंकार दबने वाली नहीं है, गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा। https://t.co/RmSh9N8i5t
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
