मध्य प्रदेश सरकार के तमाम सख्तियों और ट्रैफिक डिपार्टमेंट द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा और जागरुकता अभियानों के बावजूद मध्य-प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. हालात ये है कि राज्य में हर रोज रफ्तार की चपेट आकर सैकड़ों लोग सड़क हादसे में जान गंवा रहे हैं. ताजा मामला राजगढ़ जिले के बयावरा फोरलेन एचएच-52 पर सारंगपुर के नजदीक का है.
NH-52 दर्दनाक हादसा
जिले के सारंगपुर में मंगलवार सुबह NH-52 पर मऊ के पास दर्दनाक हादसा हुआ. राजस्थान के धौलपुर से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए निकली आर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से जा घुसी. हादसे में मां सोमा (65), बेटे अंकुर (42) और बहू अर्चना (40) की मौके पर मौत हो गई. चालक अब्दुल और निहाल (22) गंभीर घायल हैं. कार में सवार दो बच्चे अंश (14) और तेजस (10) सुरक्षित हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
क्या हो सकता है हादसे का कारण?
सारंगपुर थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि, हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ. धौलपुर निवासी त्रिवेदी परिवार के सदस्य आर्टिगा कार से उज्जैन के लिए रवाना हुए थे. कार अब्दुल पिता आबिद खान चला रहा था. कार में परिवार के छह लोग सवार थे. पुलिस के अनुसार शिमला होटल के सामने चालक कार को ओवरटेक कर रहा था. इसी दौरान सड़क के किनारे खडे़ ब्रेकडाउन ट्रक में कार को -ड्राइवर साइड से पीछे की ओर जा टकराई.
जांच में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही सारंगपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें:‘चुनौतियां आती हैं तो मौके भी…’, दिल्ली-IIT में मोदी बोले- ‘जिंदगी में सबकुछ ऑउट ऑफ सिलेबस’
