Vistaar NEWS

भोपाल: कल से कांग्रेस का तीन दिन प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू, नामांकन रद्द होने पर चुनाव आयोग के खिलाफ होगा प्रदर्शन

Bhopal News

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी

भोपाल: बीते दिने मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिली. कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद से लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे हुए हैं. दूसरी तरफ भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को राज्यसभा चुनाव जीत का सर्टिफिकेट भी मिल गया है. लेकिन ये विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा.

कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन

विधानसभा से लेकर चुनाव आयोग कार्यालय और दिल्ली तक विरोध दर्ज कराने के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्वरूप देने का निर्णय लिया है. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार 15 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर युवा कांग्रेस चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करेगी.

चुनाव आयोग पर उठ रहे कई सवाल

इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा तथा जिला कलेक्टरों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा. कल युवक कांग्रेस, परसों एनएसयूआई, फिर महिला कांग्रेस चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करेगी.मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म निरस्त करने के मामले में चुनाव आयोग से लेकर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर तक सवालों के घेरे में है.

पहले भी उठाए जा चुके हैं कई कदम

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि राज्यसभा चुनाव में उसकी अधिकृत उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन नियमों और लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत निरस्त किया गया. कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग के सामने धरना, भाजपा के खिलाफ नारेबाजी, दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात जैसे कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं.

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राज्यसभा चुनाव में हुई कथित बेईमानी और पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से पूरे देश में संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह लगा है.

ये भी पढ़ें: जबलपुर में गोल्ड लोन के नाम पर बैंक से ठगी! नकली सोना गिरवी रखकर 43 लाख का लगाया चूना, 15 के खिलाफ FIR दर्ज

Exit mobile version