Vistaar NEWS

MP में 2548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन और योग्यता

File Photo.

File Photo.

MP News: मध्य प्रदेश में आंगनावाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 2548 पदों पर भर्ती निकली है. 12वीं पास महिलाएं इसमें आवेदन कर सकती हैं. स्थानीय महिलाओं को इसमें वरीयता दी जाएगी. नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई निर्धारित कर दी हैं.

100 रुपये शुल्क और GST देना होगा

एक जुलाई से आवेदन शुरू हो गए हैं. 2548 में से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 781 पद हैं. वहीं सहायिका के 1767 रिक्त पदों भर्ती की जाएगी. आवेदन का शुल्क 100 रुपये रखा गया है, जबकि इसपर 18 परसेंट जीएसटी देना होगा. हालांकि आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकेगा, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है, जबकि फॉर्म में गलती सुधारने की अंतिम तिथि 15 जुलाई रखी गई है.

भर्ती के लिए रखी गईं ये योग्यताएं

हालांकि भर्ती के लिए कुछ न्यूनतम योग्यताएं रखी गई हैं. अगर आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहती हैं, इन योग्यताओं का होना जरूरी है.

विकासखण्ड स्तर चयन समिति बनाएगी मेरिट लिस्ट

भर्ती के लिए कोई भी लिखित परीक्षा नहीं आयोजित की गई है. विकासखंड स्तर की चयन समिति मेरिट लिस्टी बनाएगी. इसमें अभ्यर्थी की जाति, गरीबी रेखा, तलाकशुदा, उम्र समेत कई पैमानों के आधार पर नंबर दिए जाएंगे. कुल 100 नंबरों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी. समान अंक पाने पर ज्यादा उम्र की महिला को वरीयता दी जाएगी.

कैसे करें आवेदन?

ये भी पढे़ं: Ground Report: MP में कम बारिश से मुसीबत में किसान; कहा- सूखने के कगार पर धान, 2-4 दिन बरसात नहीं हुई तो पूरी फसल चौपट

Exit mobile version