Vistaar NEWS

SDM की गाड़ी ने किसान को बुरी तरह कुचला, आंते बाहर आईं, पैर टूटकर पेट पर आया; राजगढ़ में तड़प-तड़पकर मौत

The farmer died in a road accident.

सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई.

MP News: राजगढ़ में सोमवार को एसडीएम की गाड़ी ने बाइक सवार किसान को बुरी तरह रौंद दिया. जिसमें किसान की सड़क पर तड़प-तड़पकर मौत हो गई. हादसे में किसान का पेट फटकर आंतें बाहर आ गईं. एक पैर टूटकर पेट पर आ गया. वहीं हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया.

पॉलीथिन में भरकर ले गए शव के टुकड़े

पूरा मामला राजगढ़-ब्यावरा हाईवे का है. यहां लक्ष्मणपुरा जोड़ के पास किसान का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है. मृतक की पहचान बांसखेड़ी गांव निवासी किसान मांगीलाल तंवर (28) के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि मांगीलाल मक्के की खेती के लिए कीटनाशक खरीदने के लिए सोमवार को गया था. तभी एसडीएम लिखी गाड़ी ने मांगीलाल को टक्कर मार दी, इसके बाद बुरी तरह कुचलता हुआ मौके से भाग गया.

मृतक के परिजनों ने बताया कि सीसीटीवी में भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि एसडीएम लिखी गाड़ी कुचलते हुए जा रही है. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया. हादसा इतना भीषण था कि हड्डियां चकनाचूर हो गईं. शव के टुकड़े पूरी सड़क पर पड़े थे. पोस्टमार्टम के लिए शव के टुकड़ों को पॉलीथीन में भरना पड़ा.

इटारसी के पते पर रजिस्टर्ड है बोलेरो

बोलेरो (नंबर- MP05 T2196) बोलेरो मनोज कहार के नाम पर रजिस्टर्ड है. बताया जा रहा है कि गाड़ी अभी राजगढ़ के एसडीएम जय सोलंकी के पास है. हालांकि एसडीएम का कहना है कि नर्मदापुरम में रहने के दौरान उनके पास थी. लेकिन अभी ये बोलेरो इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में एसडीएम से पूछताछ की जाएगी.

ये भी पढे़ं: ‘नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है’, CM मोहन यादव बोले- सभी अपराधों पर कार्रवाई

Exit mobile version