Vistaar NEWS

Railway Tatkal Ticket Update: रेलवे का बड़ा फैसला, तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से लागू होगा नया टोकन सिस्टम

TRAIN

ट्रेन

New Token System Rules: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और तत्काल टिकट प्रोसेस को पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है. पश्चिम मध्य रेलवे ने तत्काल टिकेट को लेकर नई टोकन व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है. यह व्यवस्था 1 अगस्त से मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर मंडल के सभी आरक्षण केंद्रों पर लागू होगी.

क्या है नया सिस्टम?

नई व्यवस्था के तहत अब तत्काल टिकट बनवाने वाले यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी. यदि कोई व्यक्ति अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य का टिकट कराने आता है, तो उसे दुसरे लोगों की तुलना में पहले मौका मिलेगा. इसके लिए टोकन प्राप्त करते समय यात्र को अपनी पहचान और परिवार के सदस्य से संबंध साबित करने वाले डाक्यूमेंट्स देना अनिवार्य होगा.

भोपाल को मिला चौथा रेलवे स्टेशन

भोपाल शहर को रेलवे की ओर से एक और बड़ी सुविधा मिली है. 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन के रूप में शहर को चौथे रेलवे स्टेशन की सौगात मिली. CM डॉ. मोहन यादव ने रेलवे स्टेशन से मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की. रेलवे के जानकारी के अनुसार, निशातपुरा स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस के साथ-साथ सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का भी ठहराव रहेगा. इसके अलावा कई दुसरे महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी यहां स्टॉपेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें-सरकार ने ऐसे क्‍या कदम उठाए? जिनकी वजह 10 साल में 90% घटी रेल दुर्घटनाएं

सावन में उज्जैन-भोपाल के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

सावन महीने में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल इंतजाम किए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए उज्जैन और भोपाल के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.

इसके अलावा इंदौर होकर उज्जैन आने-जाने वाली पांच रेहुलार ट्रेनों के फेरों भी बढाई गई है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उज्जैन स्टेशन पर एस्ट्र टिकट काउंटर भी शुरू किए गए हैं, ताकि यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी का सामना न करना पड़े.

Exit mobile version