ट्विशा के पिता ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव मेंबर को लिखा पत्र, कहा- गिरिबाला सिंह वकीलों का दुरुपयोग कर रहीं

नवनिधि ने इसमें बताया है कि जिन वकीलों को गरीबों, वंचितों और शोषितों का केस लड़ने के लिए लगाया जाता है, गिरिबाला उन वकीलों का इस्तेमाल अपने लिए कर रही हैं.
Actress Twisha Sharma (File Photo)

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा(File Photo)

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पिता ने आरोपी गिरिबाला सिंह पर वकीलों के पैनल का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. इसको लेकर ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव मेंबर को पत्र लिखा है. नवनिधि ने इसमें बताया है कि जिन वकीलों को गरीबों, वंचितों और शोषितों का केस लड़ने के लिए लगाया जाता है, गिरिबाला उन वकीलों का इस्तेमाल अपने लिए कर रही हैं.

श्रेयस सक्सेना और रीना वर्मा कर रहे हैं पैरवी

ट्विशा केस में इस समय रीना वर्मा और श्रेयस सक्सेना पैरवी कर रही हैं. नवनिधि शर्मा का का आरोप है कि ये लीगल सर्विसेज अथॉरिटी एक्ट का उल्लंघन है. इन गिरिबाला सिंह अपने रसूख का फायदा उठाते हुए इन वकीलों का दुरुपयोग कर रही हैं. जबकि इनमें से श्रेयस सक्सेना समर्थ सिंह के दोस्त हैं. 15 मई को हुई ट्विशा और समर्थ की शादी में भी श्रेयस मौजूद थे. इसके अलावा गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत के पहले दिन भी श्रेयस गिरिबाला से प्राइवेट वकील के साथ उपस्थित थे.

अपने पत्र में नवनिधि शर्मा ने बताया कि नेशनल लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी (NALSA) के प्रावधानों के तहत असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल हैं. श्रेयस सक्सेना को साल 2003 में नियुक्त किया गया था. उस वक्त आरोपी गिरिबाला सिंह जिला और सत्र न्यायालय में ही थीं. श्रेयस की नियुक्ति 6 जनवरी 2023 में हुई थी. जबकि गिरिबाला का रिटायरमेंट इसके बाद 28 फरवरी को हुआ था.

‘द प्रेग्नेंट किंग’ किताब पढ़ती हुई मिलीं गिरिबाला सिंह

इसके पहले मध्य प्रदेश महिला आयोग की टीम बुधवार को भोपाल सेंट्रल जेल पहुंची. इसी जेल में गिरिबाल सिंह बंद हैं. यहां महिला आयोग की टीम ने गिरिबाला सिंह से मुलाकात की. इस दौरान गिरिबाला सिंहि देव दत्त पटनायक की ‘द प्रेग्नेंट किंग’ किताब पढ़ती हुई मिलीं. हालांकि आयोग की टीम को देखकर गिरिबाला ने किताब को रख दिया.

इस दौरान महिला आयोग की टीम ने गिरिबाला सिंह से जेल की परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली. लेकिन गिरबाला ने जेल की व्यवस्थाओं को लेकर कोई भी शिकायत नहीं की. ना महिला आयोग की टीम ने ये पाया कि गिरिबला सिंह को कोई भी स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. बता दें ट्विशा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई जांच कर रही है और सीबीआई को दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिल चुकी है. जिसके आधार पर सीबीआई आगे की जांच कर रही है.

ये भी पढे़ं: दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया चोर, BJP विधायक रामेश्वर शर्मा बोले- स्वत: संज्ञान लेकर अदालत FIR दर्ज करे

ज़रूर पढ़ें