Vistaar NEWS

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा मामले में CBI को मिली दूसरी PM रिपोर्ट, मोबाइल-लैपटॉप के डेटा से होंगे बड़े खुलासे

Twisha Sharma death

ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत केस

Twisha Sharma Death Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई की जांच जारी है. दूसरी तरफ पति समर्थ सिहं और सास गिरिबाला अब भी जेल में है. इस मामले में अप सीबीआई को ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल गई है. ऐसा माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते है. फिलहाल जांच एजेंसी रिपोर्ट का बारीकी से अध्यन कर रही है.

कहां तक पहुंची सीबीआई की जांच

गौरतलब है की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि ट्विशा के शरीर पर चोटों का निशान मिले थे इसलिए अब सीबीआई का मुख्य उद्देश्य ये पता लगाना है कि क्या वे निशान सामान्य थे या फिर वाकई इस घटना से पहले ट्विशा के साथ मारपीट की गई थी. बता दें कि मामले की जांच फिलहाल ट्विशा के गर्भवती होने, गर्भपात कराने और इसके बाद हुई मौत की परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूम रही है.

इलेक्ट्रानिक डिवाइस का परीक्षण

सीबीआई की जांच का एक पहलू ये भी है की अब जांच एजेंसी ट्विशा के द्वारा उपयोग किए जाने इलेक्ट्रानिक डिवाइस का भी परीक्षण कर रही है. बता दें कि इसमें टि्वशा के लैपटॉप से लेकर मोबाइल व अन्य दूसरे गैजेट शामिल है. इस सभी गैजेट के साथ छेडछाड़ के आरोप भी लगे थे, इसलिए चैट से लेकर तमाम डेटा को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें-राजस्व विभाग में बड़ी कार्रवाईः कमिश्ननर ने मऊगंज के प्रभारी तहसीलदार की दो वेतनवृद्धियां रोकीं, 15 अधिकारियों पर गिरी गाज

Exit mobile version