Vistaar NEWS

वीडी शर्मा का बढ़ेगा कद? PM मोदी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

VD Sharma With PM Modi

पीएम मोदी के साथ खजुराहो सांसद

PM Modi Meeting Sparks Buzz: मध्य प्रदेश के खजुराहो से भारतीय जनता पार्टी के सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इस दौरान बीजेपी सांसद ने पीएम मोदी को पन्ना के श्री जुगल किशोर जी सरकार का थाल प्रसाद एवं श्रीजी का अंग वस्त्र भेंट किया. वीडी शर्मा की इस मुलाकात के बाद केंद्र में उनका कद बढ़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

केंद्र सरकार अपने कैबिनेट विस्तार की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में वीडी शर्मा को जिम्मेदारी मिल सकती है. उनके नाम की खूब चर्चा है. आज शुक्रवार को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अटकलें और तेज हो गई हैं. बता दें कि वीडी शर्मा वर्तमान में खजुराहो लोकसभा से सांसद हैं. इससे पहले वे मध्य प्रदेश BJP के अध्यक्ष थे. उनके कार्यकाल के दौरान पार्टी ने काफी तरक्की की.

BJP ने पहली बार लोकसभा में जीती थीं सभी सीटें

वीडी शर्मा के पास पार्टी और संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है. वे काफी लंबे समय तक पार्टी में एमपी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कमान संभाली है. उनके कार्यकाल के दौरान विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी को प्रचंड जीत मिली. इसके बाद उनके कार्यकाल में ही लोकसभा का चुनाव हुआ, तो उसमें 100 प्रतिशत परिणाम देखने को मिला. यानी की एमपी की सभी 29 सीटें भाजपा के खाते में आ गईं. पार्टी ने पहली बार मध्य प्रदेश में लोकसभा की सारी सीटें जीती थी. उसके बाद से ही वीडी शर्मा को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है.

PM मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोकसभा चुनाव के दौरान वीडी शर्मा की काफी तारीफ कर चुके हैं. पीएम मोदी ने कहा था कि ये दिखते पतले-दुबले हैं, लेकिन उनके नेतृत्व में भाजपा ने मध्य प्रदेश में नया इतिहास रचा है. फिलहाल,

ये भी पढ़ेंः ‘मांगा ही नहीं था तो मिलेगा कहां से’, दिल्ली से वापस लौट रहे नरोत्तम मिश्रा बोले-नितिन नवीन से मुलाकात नहीं हुई

संगठन में भी मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

कुछ दिनों पहले वीडी शर्मा ने गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि वीडी शर्मा को संगठन में भी कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. अभी पार्टी की ओर से वीडी शर्मा को लेकर कोई आधिकारिक जिम्मेदारियों की घोषणा नहीं की गई है. अब देखना यह होगा कि पार्टी उन्हें क्या जिम्मेदारी देती है.

Exit mobile version