Vistaar NEWS

Bomb Threat: मंडला जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई न्यायालय की सुरक्षा

मंडला जिला कोर्ट

मंडला जिला कोर्ट

Bomb Threat: मंडला जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई. एक अनजान ईमेल के जरिए मिली इस सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए. पुलिस इस ईमेल की पड़ताल करने में जुटी हुई है. जैसै ही धमकी भरा मेल मिला पुलिस डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता के साथ जिला एवं सत्र न्यायालय पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं.

जिला एवं सत्र न्यायालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है

पुलिस द्वारा पूरे परिसर सघन जांच की जा रही है. वहीं इस पर तत्काल FIR दर्ज की गई है. धमकी के बाद से जिला एवं सत्र न्यायालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है पैनी. इस पूरे माामले पर पीयूष मिश्रा, SDOP मंडला का कहना है कि ‘आज सुबह जिला एवं स्तर न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल आया है. जिसकी जानकारी मिलने पर परिसर की एक-एक जगह का निरीक्षण किया जा रहा है. ताकि ऐसी किसी भी तरह की कोई बता हो तुरंत पता लगाया जा सकें’

पहली भी मिल चुकी है धमकी

हालांकि इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. बीते दिनों प्रदेश के बड़वानी जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई. एक अनजान ईमेल के जरिए मिली इस सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए. शुक्रवार को आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी गई.खबर फैलते ही कोर्ट में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. वकीलों के चैंबर और आसपास की दुकानें भी एहतियातन बंद करा दी गईं.

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: मंडला जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई न्यायालय की सुरक्षा

Exit mobile version