Vistaar NEWS

Chhindwara Vistaar Samman 2026: छिंदवाड़ा में विस्तार न्यूज का ‘महा मंच’, राजनीतिक हस्तियां करेंगी विकास की बात, अनुसुइया उइके होंगी मुख्य अतिथि

chhindwara_vistaar_samman_2026

छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026

Chhindwara Vistaar Samman 2026: सतपुड़ा पर्वतमाला पर बसा मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा शहर देश भर में ‘कॉर्न सिटी’ के नाम से मशहूर है. इस शहर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के पसंदीदा चैनल विस्तार न्यूज (Vistaar News) का ‘महा मंच’ तैयार हो गया है. 7 फरवरी 2026 को शहर में ‘छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी, जो क्षेत्र के विकास और रफ्तार की बात करेंगी. वहीं, इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और मणिपुर की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

‘छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026’

7 फरवरी को छिंदवाड़ा में ‘छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमट इंस्टीट्यूट (FDDI) ऑडटोरयम, इमलीखेड़ा चौक, नागपुर रोड, छिंदवाड़ा में किया जाएगा. विस्तार न्यूज के ‘महा मंच’ में क्षेत्र के विकास और रफ्तार की बात होगी.

पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके होंगी मुख्य अतिथि

विस्तार न्यूज के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और मणिपुर की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. उनके अलावा छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, छिंदवाड़ा नगर निगम महापौर विक्रम अहांके, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह, छिंदवाडा भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, जिला योजना समिति सदस्य अनुज पाटकर, छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ, जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके, पटासिया विधायक सोहन वाल्मीकि, पांढुर्णा विधायक निलेश उइके, चौटई विधायक सुजीत चौधरी और छिंदवाड़ा नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- WhatsApp पर तुरंत ऑन करें ये सेटिंग, स्कैम और हैकिंग से रहेंगे सुरक्षित

कितने बजे शुरू होगा कार्यक्रम?

विस्तार न्यूज का ‘छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026’ कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा. इसका आयोजन फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमट इंस्टीट्यूट (FDDI) ऑडटोरयम, इमलीखेड़ा चौक, नागपुर रोड, छिंदवाड़ा में किया जाएगा.

Exit mobile version