Vistaar NEWS

CM मोहन यादव का आज शाजापुर का दौरा, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात; शुजालपुर में सुनेंगे PM मोदी की ‘मन की बात’

Chief Minister Dr. Mohan Yadav will listen to PM Modi's 'Mann Ki Baat' from Shujalpur.

शुजालपुर से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पीएम मोदी की 'मन की बात' सुनेंगे.

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शाजापुर के दौरे पर रहेंगे. अपने दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव शुजालपुर में करोड़ों के विकासकार्यों की सौगात देंगे. यहां वे मां शारदा सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा आयुष महाविद्यालय और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ करेंगे. मुख्यमंत्री शुजालपुर से ही पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे.

CM का मिनट टू मिनट आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर भोपाल से सबसे पहले शाजापुर के लिए रवाना होंगे. यहां वे शाजापुर में शुजालपुर के जे.एन.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय वे 10 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेंगे. यहां सबसे पहले वे पीएम मोदी के 11 बजे से शुरू होने वाले मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे. इसके बाद कॉलेज चलो अभियान एवं महाविद्यालयों के प्रवेश का शुभारंभ करेंगे.

दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे मां शारदा सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण और शिलालेख अनावरण समेत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है. प्रशासन और भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री एवं शुजालपुर विधायक इंदर सिंह परमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का दौरा शुजालपुर के विकास को नई दिशा देगा और नगर को करोड़ों रुपये की सौगात मिलेगी.

दोपहर 3 बजे शुजालपुर से इंदौर प्रस्थान

शुजालपुर में सभी कार्यक्रमों के बाद दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुजालपुर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे. मुख्यमंत्री का इंदौर के होटल द एक्सोटिका में दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 4 बजे ग्रामीण प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेंगे. इसक बाद शाम 5 बजकर 20 मिनट पर इंदौर के शहरी प्रशिक्षण कार्यशाला के एचआरग्रीन में शिरकत करेंगे. इसके अलावा शाम 06:45 बजे राजवाड़ा में देवी अहिल्याबाई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद देवी अहिल्याबाई जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 07:55 बजे डीआरपी लाइन के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात 08:45 बजे इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे.

ये भी पढ़ें: नौतपा में आंधी-तूफान का दौर, MP में 47 जिलों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिली निजात; 10 डिग्री तक लुढ़का पारा

Exit mobile version