Vistaar NEWS

Indore: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के IT इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का हंगामा, जमकर की तोड़फोड़ और हुड़दंग

Indore news

इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का हंगामा

Indore: इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के IT इंजीनियरिंग कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में इंजीनियरिंग कॉलेज (College of Engineering) के हॉस्टल में फाइनल ईयर के छात्र हंगामें मचाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में ये छात्र देर रात जश्न मनाते और कथित तौर पर तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं. इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.

दरअसल इंजीनियरिंग कॉलेज के आईटी विभाग के छात्रों का कोर्स पूरा हो चुका था. इसीलिए हॉस्टल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था. बताया जा रहा है कि रात करीब 4 बजे तक छात्र जश्न मनाते रहे. इसी दौरान कुछ छात्रों ने कथित तौर पर हॉस्टल परिसर में तोड़फोड़ भी की. कुछ छात्र अर्धनग्न होकर हंगामा करते हुए दिखाई दिए हैं. घटना की जानकारी सामने आने के बाद कुलपति ने संज्ञान लिया है जांच के आदेश दिए हैं.

विश्वविद्यालय के बाहर भी हो रही चर्चाएं

वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय के बाहर भी इसकी चर्चाएं शुरू हो गए हैं. कुछ लोग इसे छात्रों की मस्ती बता रहे तो कुछ का कहना है कि ये छात्रों की अनुशासनहीनता को प्रदर्शित करता है. फिलहाल कॉलेज प्रबंधन वायरल वीडियो की सत्यता और हॉस्टल में हुई गतिविधियों की जांच में जुटा है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रोफेसर राकेश सिंघई ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान की जा रही है. जिन छात्रों ने हॉस्टल में तोड़फोड़ और अनुशासनहीनता की है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: MP में काफिला निकालने पर BJP के 7 नेता तलब, PM की अपील के बाद संगठन और सरकार सख्त; प्रदेश अध्यक्ष के सामने देंगे जवाब

Exit mobile version