Vistaar NEWS

Gwalior: ‘अब पश्चिम बंगाल में भी भगवा लहरा रहा है’, रुझानों पर बोले CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

Gwalior: सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज ग्वालियर जिले के ग्राम बेला में आयोजित ‘ऋषि गालव विश्वविद्यालय’ के भूमिपूजन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. यहां उन्होंने बंगाल चुनाव परिणाम के रुझानों में बीजेपी की बढ़त पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा ‘मुझे इस बात का आनंद है कि आज जब मै आप से बात कर रहा हूं तो ये भी सुखद संयोग है कि मुझे बोलना तो नहीं चाहिए लेकिन फिर भी बोल देता है. बांग्लादेश की सीमाओं पर भी अब हमारा अपना भगवा लहरा रहा है.’

मोहन यादव ने बंगाल में किया था प्रचार

बता दें कि एमपी के सीएम मोहन यादव ने भी यहां धुआंधार प्रचार किया था और बंगाल की जनता से भाजपा के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे थे. सीएम मोहन यादव ने कोलकाता की कमरहाटी, मेदिनीपुर की खड़गपुर सदर और बांकुरा विधानसभा सीट पर प्रचार करने गए थे. अभी तक रुझानों के अनुसार भाजपा तीनों सीटों पर आगे चल रही है.

सभी प्रत्याशी चल रहे आगे

कमरहाटी से बीजेपी प्रत्याशी अरुप चौधरी आगे चल रहे हैं. मेदिनीपुर जिले की खड़गपुर सदर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष भी आगे चल रहे हैं. वहीं, बांकुरा विधानसभा सीट से भी भाजपा कैंडिडेट नीलाद्रि शेखर दाना आगे चल रहे हैं.

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बयान

मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में भाजपा का काफी अच्छा प्रदर्शन रहने वाला है. उनके मुताबिक, एग्जिट पोल ने भी यही संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि, बंगाल में अब दीदी युग समाप्त होने जा रहा है और जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनाने के पक्ष में है.

ये भी पढ़ेंः बाबरी मस्जिद बनाने का दावा करने वाले हुमायूं कबीर का क्या है हाल? देखिए ताजा अपडेट

Exit mobile version