Vistaar NEWS

मरीजों की जान से खिलवाड़ पड़ा भारी! ग्वालियर में 108 एंबुलेंस कंपनी पर 6.66 लाख का जुर्माना, औचक निरीक्षण में मिली थी गड़बड़ी

108 Ambulance (File Photo)

108 एंबुलेंस(File Photo)

Gwalior News: ग्वालियर में 108 एंबलुेंस सेवाओं में गड़बड़ी करने पर कार्रवाई जारी है. 108 एंबुलेंस की सर्विस देने वाली कंपनी जय अंबे इमरजेंसी सेवा पर स्वास्थ्य विभाग ने 6 लाख 66 हजार 844 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. नोडल अधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान 108 की 4 एंबुलेंस में अनियमितता मिली थी. जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.

इन एंबुलेंस पर की गई कार्रवाई

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डा. एमएस सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्सर एंबुलेंस कर्मियों को लेकर शिकायतें आती हैं. जिसे देखते हुए नोडल अधिकारी औचक निरीक्षण करते हैं. एंबुलेंस में गड़बड़ी मिलने पर सेवा देने वाली कंपनी जय अंबे इमरजेंसी सेवा पर जुर्माना लगाया गया है. जिन एंबुलेंस पर ये कार्रवाई की गई है, उनमें डबरा बीएलएस एंबुलेंस (एपी-39-डब्ल्यूईसी-3974), डबरा-1 जननी एक्सप्रेस (सीजी-04-एनवी-6456), डबरा-2 जननी एक्सप्रेस (सीजी-04-एनयू-9043), डीएच मुरार-3 जननी एक्सप्रेस (सीजी-04-एनवी-6453) शामिल हैं.

डबरा और ग्वालियर में नोडल अधिकारी ने जांच की थी, जिसकी रिपोर्ट राज्य कार्यालय को भेजी थी. जिसके आधार पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(NHM) ने ये कार्रवाई की है.

मरीजों की जान से होता है खिलवाड़!

108 एंबुलेंस में अक्सर अनियमितता की शिकायतें आती हैं. कई बार एंबुलेंस कर्मियों के देर से पहुंचने और लापरवाही करने से मरीजों की जान तक चली जाती है. कई बार सोशल मीडिया पर एंबुलेंस में लापरवाही के वीडियो भी सामने आते हैं. सीएम ने बताया कि मरीजों को अच्छी और समय पर सुविधाएं देने के लिए नोडल अधिकारी द्वारा इस तरह औचक निरीक्षण किया जाता है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मरीजों की जान से किसी भी तरह खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आगे भी एंबुलेंस में इस तरह के औचक निरीक्षण किए जाएंगे.

ये भी पढे़ं: Morena News: चंबल नदी पर रेत माफियाओं की घेराबंदी, तीन राज्यों के अफसरों की हाईलेवल बैठक, अवैध खनन पर कसा शिकंजा

Exit mobile version