Vistaar NEWS

मुरैना में रेनबो पब्लिक स्कूल से 3 साल के बच्चे का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात

3 year old child kidnapped in Morena.

मुरैना में 3 साल के बच्चे का अपहरण.

Input- मनोज शर्मा

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना में 3 साल के बच्चे का स्कूल के पास से अपहरण हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. जिसमें स्कूटी सवार बदमाश आए और फिर एक आरोपी स्कूल पहुंचा और बच्चे को गोदी में लेकर भाग गया. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास सीसीटीवी के आधार पर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है.

रेनबो पब्लिक स्कूल से बच्चे का अपहरण

मुरैना शहर में दिनदहाड़े एक तीन वर्षीय छात्र के अपहरण की घटना से हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, रेनबो पब्लिक स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र कार्तिक यादव का दो एक्टिवा सवार युवक कथित रूप से अपहरण कर फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी है और संदिग्ध आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है.

पुलिस बोली- हर एंगल से जांच की जा रही है

बताया जा रहा है कि छात्र को ले जाते हुए पूरी घटना स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की गायत्री कॉलोनी स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और बच्चे की सुरक्षित बरामदगी के प्रयास जारी हैं.

ये भी पढे़ं: ग्वालियर में एकतरफा प्यार में खूनी हमला! आरोपी ने महिला को घर में घुसकर मारी गोली, बचाने आए देवर पर भी की फायरिंग

Exit mobile version