Vistaar NEWS

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद अवधेश नायक का प्रमोशन, कांग्रेस ने सौंपी प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी

Awadhesh Nayak

अवधेश नायक

दतिया उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की सहमति से अवधेश नायक को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है. दतिया में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत में अवधेश नायक की अहम भूमिका मानी जा रही है. दतिया उपचुनाव में उन्होंने घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के लिए वोट मांगा था. उनकी इस मेहनत की वजह से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने करीब 6 हजार वोटों से जीत दर्ज की.

मुझे ये सरप्राइज मिला है-अवधेश नायक

महासचिव बनने के बाद उन्होंने विस्तार न्यूज से बात करते हुए कहा कि मुझे ये सरप्राइज मिला है. इस चुनाव में कांग्रेस की जीत से बहुत खुश हूं. जनता जनार्दन की सेवा करना ही मेरा काम है. पार्टी ने जो मुझे भार सौंपा है उसके लिए पूरी निष्ठा के साथ जो बन पड़ेगा वो करूंगा. उन्होंने आगे कहा कि मेरे जीवन में सरप्राइज बहुत होते रहते हैं और मैं जो सोचता हूं वो मुझे मिलता नहीं है.

जीतू पटवारी ने जारी किया लेटर

पार्टी की तरफ जारी पत्र में लिखा गया है कि प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी जी के अनुमोदन उपरांत आपको मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया जाता है. आपसे अपेक्षा है कि आप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन के अनुसार पार्टी की मजबूती हेतु सक्रियतात से कार्य करेंगे. ये नियुक्त पत्र मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें:Live: लोकसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब दे सकते हैं अमित शाह, FCRA बिल पर रहेगी सबकी नजर

Exit mobile version