Vistaar NEWS

Datia By Poll: घनश्याम सिंह पर राजेंद्र भारती का पलटवार, बोले-नरोत्तम मिश्रा से पैसे लेकर सेवड़ा से चुनाव लड़े घनश्याम सिंह

Datia By-election

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती

Datia By Poll: दतिया विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. बीते 30 जुलाई को दतिया सीट पर चुनाव हुआ और चुनाव होती ही कांग्रेस में आपसी घमासान शुरू हो गया. कल यानी 31 जुलाई को खबर आई थी कि दतिया से प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर आरोप लगाए थे कि उपचुनाव के दौरान उन्होंने मेरा खुलकर विरोधि किया. अब इस पर राजेंद्र भारती ने भी बड़ा बयान दिया है.

राजेंद्र भारती का बड़ा आरोप

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने अब प्रत्याशी घनश्याम सिंह पर पलवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जो पिच बनाई है वह उस बल्लेबाजी कर रहे हैं. क्योंकि 2008 के बाद सेवड़ा चले गए है और फिर सीधे अभी उपचुनाव में आए. पहले हाईकमान ने हमारे परिवार को ही टिकट देने की बात कही थी लेकिन हमने सहजता से मना कर दिया था. तब जा के घनश्याम सिंह को टिकट मिला.

उनको ये बात अच्छी नहीं लगी-राजेंद्र भारती

राजेंद्र भारती ने आगे कहा कि हमने अपने कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तारीफ की लेकिन लगता है कि उनको ये बात अच्छी नहीं लगी. आप उनको कभी भी नरोत्तम मिश्रा की आलोचना करते हुए नहीं पाएंगे. बल्कि नरोत्तम के साथ घनश्याम सिंह बहुत से कार्यक्रम मिलकर किए. जैसे- ज्योति स्नान और क्षत्रिय समाज के और कार्यक्रम. राजेंद्र भारती ने आरोप लगाया है कि 2013, 2018 और 2023 के चुनाव नरोत्तम मिश्रा का घनश्याम सिंह ने दतिया में सहयोग किया. नरोत्तम मिश्रा ने सेवड़ा में घनश्याम सिंह का आर्थिक रूप से सहयोग किया.

राजनीतिक स्वार्थ देखकर काम करते है घनश्याम सिंह-राजेंद्र भारती

इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि घनश्याम सिंह ने चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तारीफ नहीं की बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफों के पुल बांधते रहें. सीधी सी बात ये कि घनश्याम सिंह राजनीतिक स्वार्थ देखकर काम करते हैं.

यह भी पढ़ें ‘राजेंद्र भारती ने BJP से पैसे लेकर कार्यकर्ताओं को बांटे’, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह बोले- इन्हें पार्टी से निकाला जाए

Exit mobile version