Datia Bypoll 2026: दतिया उपचुनाव के लिए बीते 30 जुलाई को मतदान हो चुका है और 21 उम्मीदवारों की किस्मत EVM कैद हो गई है. लेकिन उपचुनाव के बाद सियासी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है. उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक पर ही बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है. इतना ही नहीं घनश्याम सिंह ने तो उन्हें पार्टी से बाहर करने की भी मांग कर दी है. आइए जातने है क्या है पूरा मामला.
कांग्रेस की बजाय भाजपा का साथ दिया-घनश्याम सिंह
दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने दावा किया है कि चुनाव के दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने कांग्रेस की बजाय भाजपा नेता के साथ मिलकर काम किया. और उन्हें हराने के लिए पूरा ताकत लगा दी. इतना ही नहीं घनश्याम सिंह ने कहा कि राजेंद्र भारती ने खुलकर मेरा विरोध किया. मुझे हराने के लिए भाजपा विधायकों से पैसे लेकर कार्यकर्ताओं को बांटे. उन्होंने मेरी जीत की अपील नहीं की और मुझे सामंतवादी बताया.
राजेंद्र भारती ने पार्टी हितों के खिलाफ काम किया-घनश्याम सिंह
एनडीटीवी से बातचीत में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा कि राजेंद्र भारती ने पार्टी हितों के खिलाफ काम किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उनके साथ भितरघात हुआ, जिससे कांग्रेस को नुकसान हुआ. इसी वजह से उन्होंने राजेंद्र भारती को पार्टी से निष्कासित करने की मांग पार्टी नेतृत्व के सामने रखी है.
राजेंद्र भारती तब कांग्रेस के साथ रहते हैं जब उन्हें टिकट मिलता है-घनश्याम सिंह
घनश्याम सिंह पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर आरोप लगाया कि चुनाव में उन्हें कमजोर करने के लिए हर संभव कोशिश की गई. उनके मुताबिक, भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस उम्मीदवार को नुकसान पहुंचाने की रणनीति बनाई थी. घनश्याम सिंह ने कहा कि राजेंद्र भारती केवल तब तक कांग्रेस के साथ रहते हैं, जब तक उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर मिलता है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी उन्हें टिकट नहीं मिलता, वह पार्टी उम्मीदवारों का विरोध करते हैं.
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सेंट्रल जेल में कैदी की मौत का मामला, डीजीपी और गृह सचिव को किया तलब
