Vistaar NEWS

दतिया उपचुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर, 14 पुलिस अफसरों के तबादले, एसपी ने जारी किए आदेश

Datia By Election 2026

फाइल फोटो

Datia News: दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान की तारीख निकट आती जा रही है. ऐसे में मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन में 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं. इनमें, थाना प्रभारी, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक चौकी प्रभारी और प्रधान आरक्षक शामिल हैं.

जारी निर्देश में कहा गया है कि…

एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जो अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात थे वहां से उनका ट्रांसफर कर विभिन्न थानों और चौंकियो में नई स्थापना दी गई है. पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई चुनाव के दौरान निष्पक्ष कानून व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है. यहां देखिए तबादला सूची.

ये भी पढ़ें- खुशखबरी! सावन में बाबाधाम जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

Exit mobile version