Vistaar NEWS

100 साल पुराने आशियाने से परिवार बेदखल, मुरैना में सड़क पर सामान रखकर किया चक्काजाम

A family living in Morena for 100 years became homeless.

मुरैना में 100 सालों से रह रहा परिवार बेघर हुआ.

Input- मनोज शर्मा

MP News: मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव में मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर एक परिवार को उनके मकान से बेदखल किए जाने के बाद जमकर हंगामा हो गया. कार्रवाई से आक्रोशित पीड़ित परिवार ने अपना पूरा घरेलू सामान सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की.

कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, मुड़ियाखेड़ा निवासी लक्ष्मी अपने परिवार के साथ लंबे समय से इस मकान में रह रही थीं. परिजनों का दावा है कि उनकी तीन पीढ़ियां इसी घर में पली-बढ़ी हैं और परिवार करीब 100 वर्षों से यहां निवास कर रहा था. कुछ समय पहले पड़ोसी परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो न्यायालय तक पहुंचा. मामले में कोर्ट का फैसला आने के बाद मंगलवार को स्टेशन रोड थाना पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए बेदखली की कार्रवाई की.

‘तीन पीढ़ियां इसी घर में रहीं, अचानक बेघर कर दिया’

कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार भावुक हो गया. परिवार के सदस्यों ने पलंग, बर्तन, संदूक समेत गृहस्थी का सामान सड़क पर रख दिया और वहीं धर ने पर बैठ गए. इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रित किया.

पीड़ित परिवार की सदस्य लक्ष्मी ने कहा, ‘हमारी तीन पीढ़ियां इसी घर में रही हैं. अचानक हमें बेघर कर दिया गया. इस भीषण गर्मी में बच्चों और सामान के साथ कहां जाएं प्रशासन हमें न्याय दिलाए.’

ये भी पढ़ें: मुरैना में रेनबो पब्लिक स्कूल से 3 साल के बच्चे का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात

Exit mobile version