दतिया में हिंसा करने वाले BJP के 17 नेताओं पर FIR, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद समर्थकों ने किया था बवाल

सभी आरोपी नेताओं के खिलाफ कोतवाली थाना, दतिया में एफआईआर दर्ज की है. सभी के खिलाफ पथराव, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन तथा अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
An FIR has been registered against 17 leaders involved in the violence in Datia.

दतिया में हिंसा करने वाले 17 नेताओं पर FIR दर्ज की गई है.

MP News: दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद हिंसा करने वाले बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई की गई है. 17 नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है. नरोत्तम का टिकट कटने के बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर हिंसा की थी. इनमें आगजनी और पथराव की घटना भी शामिल हैं.

इन नेताओं पर की गई कार्रवाई

पुलिस ने बीजेपी के 17 नेताओं पर एफआईआर दर्ज की है. इनमें अक्कू दुबे, राजू गुगौरिया, अनूप यादव, विपिन पाठक, लला रजक, प्रशांत दांगी, अतुल भूरे, प्रदीप यादव, भानु ठाकुर, बृजेश दुबे, मान सिंह कुशवाहा, विजय झंडा, आकाश भार्गव, लवकुश गुर्जर, शंकर गुर्जर, अमित परिहार, करण जाटव, सुनील दुबे, अंशुल यादव, कृष्णा दुबे, प्रदीप गुर्जर, अजय रजक, भैया दुबे, वीरपाल गुर्जर, नियुक्त नागर, कमलेश चौबे और जितेंद्र कमरिया शामिल हैं.

कई धाराओं में दर्ज हुई FIR

सभी आरोपी नेताओं के खिलाफ कोतवाली थाना, दतिया में एफआईआर दर्ज की है. सभी के खिलाफ पथराव, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन तथा अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. इस कार्रवाई के बाद दतिया की सियासत में हलचल तेज हो गई है.

‘किसी का भी इस्तीफा मंजूर नहीं किया’

बता दें दतिया सीट से बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा है. जिसके बाद बीजेपी की दतिया कार्यकारिणी ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था. इनमें सभी पार्षद भी शामिल थे. हालांकि शनिवार रात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी नेता और कार्यकर्ता का इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है. सभी लोगों ने गुस्से में इस्तीफा दिया था. सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेंगें.

वहीं शनिवार रात नरोत्तम मिश्रा भोपाल में सीएम आवास पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रेदश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की. ये बैठक लगभग 50 मिनट तक चली. बैठक के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये मीटिंग में दतिया पर जीत के लिए बातचीत के लिए हुई थी. आशुतोष तिवारी कर्मठ कार्यकर्ता हैं. सभी लोग एकसाथ होकर जीत के लिए मेहनत करेंगे.

ये भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव: घनश्याम सिंह होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, प्रदेश संगठन ने आलाकमान को भेजा था एक ही नाम

ज़रूर पढ़ें