Vistaar NEWS

शिवपुरी में भू-माफिया पर चला प्रशासन का ‘चाबुक’, 15 करोड़ की मंदिर जमीन अतिक्रमण मुक्त, आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया

In Shivpuri, the administration freed the temple land worth Rs 15 crore.

शिवपुरी में प्रशासन ने मंदिर की 15 करोड़ की जमीन मुक्त करवाई.

Input- सुनील रजक

MP News: शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पिपरसमां स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर की करीब 100 बीघा मंदिर माफी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया. इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई गई है.

सुनवाई के बाद की गई कार्रवाई

राजस्व विभाग को मिली शिकायत और पटवारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कई लोगों द्वारा मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया था. तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा ने मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर सभी पक्षों को सुनवाई का अवसर दिया. सुनवाई के दौरान कब्जाधारियों द्वारा अवैध कब्जा स्वीकार करने के बाद बेदखली के आदेश जारी किए गए.

आरोपियों पर लगाया एक लाख 20 हजार का जुर्माना

कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों पर 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 95 हजार रुपये की वसूली हो चुकी है, जबकि शेष राशि की वसूली की प्रक्रिया जारी है. गुरुवार को एसडीएम आनंद सिंह राजावत के नेतृत्व और तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा की मौजूदगी में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी अवैध कब्जे हटवाए और मंदिर की पूरी 100 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया.

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा है कि जिले में शासकीय, देवस्थान और मंदिर माफी की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों में बेदखली के साथ जुर्माना और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: नाना पटवारी के 4 साथियों पर FIR दर्ज, आरोपियों ने क्रिकेट मैच में सट्टे पर कमीशन की बात कबूल की

Exit mobile version