Gwalior Lumpy Virus: ग्वालियर में लंपी वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. बीते कुछ दिनों से इसकी चपेट में आने से होने वाली मौतों के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि ग्वालियर में अब तक इस वायरस के कारण 16 गोवंश की मौत हो चुकी है. जबकि आइसोलेशन सेंटर में भी 42 गोवंश की मौत होने की जानकारी सामने आई है. इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके के गोवंश पालको के बीच हड़कंप मचा हुआ है.
निगम की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल
जानकारी के मुताबिक, मामला ग्वालियर के रतनगढ़ स्थित वृंदावन गौशाला का है. यहां पर लंपी वायरस के चपेट में आने के बाद करीब 16 गोवंश की मौत हो चुकी है. लगातार रही मौतों को लेकर नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस मामले को लेकर सनातन सेना का नगर निगम पर आरोप है कि बीमार गोवंश को समय पर इलाज और जरूरी देखभाल नहीं मिलने की वजह से उनकी हालत बिगड़ रही है.
एस्टिव हुआ नगर निगम
गायों की मौत के मामले सामने आने के बाद नगर निगम ने भी व्यवस्थाओं को लेकर कदम उठाए हैं. निगम द्वारा बीमार गायों को आइसोलेशन सेंटर तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त गाड़ियों की व्यवस्था बढ़ाई गई है. वहीं नगर निगम के उपायुक्त का कहना है कि रोजोना गौशाला जाकर वहां की व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है और बीमार गोवंश के इलाज और देखभाल पर भी नजर रखी जा रही हैं.
लंपी वायरस संक्रमण के मुख्य लक्षण
- तेज बुखार
- त्वचा पर गांठे
- पशु की नाक और आंख से पानी आना
- सुस्ती और कमजोरी
- दूध उत्पादन में कमी
- मुंह में छाले पड़ना
- लार टपकना
- गर्भवती पशुओं में गर्भपात होगा
ये भी पढ़ें: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं, तो 45 साल पुराना कानून क्यों? एमपी हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
