Vistaar NEWS

Gwalior: रामायण पाठ का बहाना बनाकर कंपनी को लगाया 25 लाख का चूना, फोन बंद कर फरार हुआ शातिर कर्मचारी

gwalior crime

सांकेतिक फोटो

Gwalior: ग्वालियर कि एक प्राइवेट कंपनी में 25.56 लाख रुपये की गड़बड़ी का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. इस केस में एक मैनेजर ने अपने घर में रामायण का पाठ करवाने का बहाना बनाकर छुट्टी ली और उरई सहित कई व्यापारियों से कंपनी का बकाया भुगतान वसूलने के बाद रकम कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय खुद हड़प ली.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल ग्वालियर निवासी विकास पाठक यूकेवी एंटरप्राइजेज कंपनी में डिप्टी ऑपरेशंस मैनेजर हैं, उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है कि मुरैना के बड़ोखर निवासी हृदेश सिंह राजपूत कंपनी में सेल्स मैनेजर था.ह्रदेश ने 14 जुलाई अपने वरिष्ठ अधिकारी राजेश शर्मा से करकर छुट्टी ली कि उसके घर मुरैना में रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है. ह्रदेश के ने कहा कि छुट्टी के बाद वह उरई स्थित ट्रेडर्स कंपनी का बकाया भुगतान लेने जा रहा है.

नहीं हो पाया संपर्क

इसके कुछ समय बाद ही कर्मचारी ने अपना फोन बंद कर लिया. कंपनी वालों ने बताया है कि जब वह तय समय पर काम पर नहीं लौटा तो कंपनी के अधिकारियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उससे बात नहीं हो पाई. 18 जुलाई को कंपनी को विभिन्न ग्राहकों के फोन आने लगे. बिलों और भुगतान का मिलान करने पर पता चला कि कई व्यापारियों से वसूली गई रकम कंपनी के खाते में जमा ही नहीं हुई. इसके बाद अधिकारियों को गबन की आशंका हुई.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

संदेह गहराने पर कंपनी की टीम आरोपी के पैतृक गांव मुरैना पहुंची. जहां कर्मचारी के पिता ने बताया कि घर पर कोई रामायण का पाठ नहीं रखा गया था. सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार का कहना है कि कंपनी मैनेजर की लिखित शिकायत पर आरोपी सेल्स टीम मैनेजर के खिलाफ गबन और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: TMC के बागी गुट में सब ठीक ? तीन मुस्‍ल‍िम सांसदों की दूरी से उठे बड़े सवाल

Exit mobile version