Vistaar NEWS

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रेत माफियाओं पर कार्रवाई, मुरैना में 500 बाउंड ओवर, 20 जिलाबदर; 90 से ज्यादा पर केस

Action against sand mafia is continuing in Morena.

मुरैना में रेत माफियाओं पर कार्रवाई लगातार जारी है.

Input- मनोज शर्मा

Morena News: मुरैना में चंबल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर सख्त शिकंजा कस दिया है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जिले में रेत के खनन और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है.

20 माफियाओं को किया गया जिलाबदर

प्रशासनिक कार्रवाई के तहत जिन जमीनों पर अवैध रेत के डंप पाए गए, उन जमीन मालिकों समेत करीब 500 लोगों को बाउंड ओवर कराया गया है. वहीं अवैध खनन और रेत कारोबार से जुड़े 20 कुख्यात माफियाओं को जिला बदर किया गया है. इसके अलावा 90 से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किए गए हैं.

अवैध खनन पर कार्रवाई लगातार जारी

प्रशासन की लगातार कार्रवाई का असर अब जिले में साफ दिखाई देने लगा है. जहां पहले सड़कों पर रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और रेत मंडियां आम नजर आती थीं, वहीं अब अधिकांश स्थानों से यह गतिविधियां लगभग गायब हो गई हैं. प्रशासन का दावा है कि अवैध खनन और परिवहन को पूरी तरह रोकने के लिए निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

अधिकारियों का कहना है कि चंबल नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अवैध रेत गतिविधि पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की इस कार्रवाई से रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप का माहौल है.

ये भी पढे़ं: राहुल गांधी की याचिका पर HC में हुई सुनवाई, भोपाल MP-MLA कोर्ट का रिकॉर्ड पेश; अंतरिम राहत की मांग पर कल हियरिंग

Exit mobile version