Vistaar NEWS

Morena: करोड़ों की गल्ला मंडी बनी दबंगों का तबेला, चार साल में एक दिन भी नहीं हुई किसानों की फसल खरीदी

Morena

गल्ला मंडी के गेट पर लगा ताला

इनपुट-मनोज शर्मा

Morena News: दिमनी विधानसभा के सिहोंनिया गांव में किसानों की सुविधा के लिए करीब चार वर्ष पहले करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई गल्ला मंडी अब बदहाली और अतिक्रमण का शिकार हो गई है. हैरानी की बात यह है कि मंडी का निर्माण किसानों की फसल की खरीद-बिक्री के लिए कराया गया था, लेकिन निर्माण के बाद से यहां एक भी दिन किसानों के अनाज की खरीद नहीं हुई.

किसानों की सुविधा के लिए बनी थी मंडी

बताया जा रहा है कि इस गल्ला मंडी का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कर कमलों से किया गया था. उम्मीद थी कि मंडी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें बेहतर सुविधा मिलेगी.

अपनी उपयोगिता खोती जा रही मंडी

लेकिन मंडी शुरू होने के बजाय अब धीरे-धीरे अपनी उपयोगिता खोती जा रही है. खाली पड़े मंडी परिसर पर गांव के दबंगों ने कथित रूप से कब्जा कर लिया है. परिसर में पशु बांधे जा रहे हैं और कृषि उपकरण भी रखे जा रहे हैं.’

वहीं मंडी प्रांगण में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसानों के लिए बनाई गई इस मंडी की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का कितना ध्यान है.

आज तक नहीं किसानों को लाभ

ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर मंडी का निर्माण तो करा दिया, लेकिन इसका लाभ किसानों को आज तक नहीं मिल सका. अब सवाल यह है कि किसानों की सुविधा के लिए बनाई गई करोड़ों की मंडी आखिर कब शुरू होगी और अवैध कब्जों से इसे कब मुक्त कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें- MP Rail News: MP के यात्रियों की बल्ले-बल्ले, इन स्टेशनों पर रुकेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, टाइमटेबल जारी

Exit mobile version