Vistaar NEWS

Morena: जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजर रहे ग्रामीण, प्रशासन की नींद कब खुलेगी?

Morena

पानी के बीच से गुजर रहे ग्रामीण

इनपुट-मनोज शर्मा

Morena: मुरैना सहित नदी के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब कुंवारी नदी के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है. नदी का जलस्तर बढ़ने से विधानसभा क्षेत्र के पलपुरा गांव में कुंवारी नदी पर बने रपटे के ऊपर से पानी बहने लगा है. रपटे के ऊपर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद यहां लोगों की आवाजाही जारी है. स्कूल जाने वाले छात्र और ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से रपटा पार करने को मजबूर हैं.

किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशं

इससे किसी भी समय गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान कुंवारी नदी का जलस्तर बढ़ते ही रपटे के ऊपर से पानी बहने लगता है, लेकिन इसके बावजूद मौके पर प्रशासन की ओर से न तो सुरक्षा व्यवस्था नजर आ रही है और न ही आवागमन रोकने के लिए कोई प्रभावी इंतजाम किए गए हैं. सबसे बड़ी चिंता स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर है.

ग्रामीणों ने की प्रशासन से मांग

पानी का बहाव बढ़ने के बावजूद बच्चे रपटे से होकर स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रपटे पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की जाए और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में आवागमन रोकने के लिए बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेत लगाए जाएं. बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो रपटा किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है.

Exit mobile version