Vistaar NEWS

मुरैना में 50 रुपये के लिए दांव पर जिंदगी! चंबल नदी में स्टीमर पर लोगों को भरकर पहुंचा रहे UP

In Morena, it is being loaded on a steamer for Rs 50 and taken across the Chambal River to UP.

मुरैना में 50 रुपये में स्टीमर पर भरकर चंबल नदी पार करवाकर यूपी पहुंचाया जा रहा है.

Input- मनोज शर्मा

MP News: मुरैना में चंबल नदी के साहसपुरा घाट पर पांटून पुल टूटने के बाद प्रशासन बेखबर हो गया है. इलाके के लोगों को नदी पार ना कर पाने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं स्टीमर पर लोगों को भर-भरकर नदी पार करवाया जा रहा है. सिर्फ 50 रुपये के लिए लोगों की जिंदगियां दांव पर लगाकर नदी पार करवाया जा रहा है.

50 रुपये वसूलकर UP पहुंचा रहे

साहसपुरा घाट पर पहले पांटून पुल के माध्यम से आवागमन होता था, लेकिन पुल हटने के बाद अब स्टीमर का संचालन किया जा रहा है. आरोप है कि यह संचालन बिना स्पष्ट प्रशासनिक अनुमति के किया जा रहा है और सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टीमर में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर नदी पार कराई जा रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. पूरे मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.

जिम्मेदार बोले- जानकारी नहीं है

वहीं पूरे मामले पर वन विभाग के एसडीओ श्याम सिंह चौहान ने बताया कि नगरा घाट पर स्टीमर की परमिशन नहीं है. अभी तक हमारी जानकारी में नहीं आया है. डीएफओ से जानकारी लेते हैं. अगर कोई जानकारी मिलती है, तो फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वहीं नगर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह चौहान ने भी बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है. मौके पर जांच कराई जाएगी और अगर स्टीमर का संचालन नियमों के विरुद्ध पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की ओर से अब तक इस संचालन को लेकर कोई आधिकारिक अनुमति या व्यवस्था सार्वजनिक नहीं की गई है, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

ये भी पढे़ं: बैतूल में दिखा जीतू पटवारी का अनोखा अंदाज! आश्रम में की सेवा, किसानों के साथ खेत में जोता हल

Exit mobile version