Vistaar NEWS

श्योपुर: ‘खाना पसंद नहीं आया…’, बोलते ही चप्पल से पीटा, महिला रसोइया और उसके पति ने हेडमास्टर को दौड़ाया

Sheopur News

महिला रसोइया ने हेडमास्टर को पीटा

Sheopur News: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के किला रोड स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह महिला रसोइया और उसके पति ने दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पीटा. इतना ही नहीं गंदी-गंदी गालियां भी दी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है.

रसोइया और उसका पति इस्माइल भड़क गया

दरअसल, शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे प्रधानाध्यापक कमलजीत स्कूल में मजदूरों से पुताई करवा रहे थे. इस दौरान रसोइया नसीर बानो अपने पति इस्माइल के साथ स्कूल में ही मौजूद थी. प्रधानाध्यापक कमलजीत ने नसीर बानो से कहा कि बच्चों को उनके हाथ का बना खाना पसंद नहीं आता. बस फिर क्या क्या था इसी बात को लेकर रसोइया और उसका पति इस्माइल भड़क गए.

चप्पल उठाई और पीटना शुरु दिया

विवाद बढ़ने पर दोनों ने स्कूल में चल रहा पुताई का काम रुकवा दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी. कमलजीत सिंह ने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो इस्माइल ने उन्हें पकड़ लिया. उधर नसीर बानो ने हाथ में चप्पल उठाई और प्रधानाध्यापक कमलजीत सिंह को पीटना शुरु कर दिया.

मारपीट से बचने के लिए कमलजीत सिंह, इस्माइल के हाथों से छूटकर भागे तो नसीर बानो ने पीछे-पीछे दौड़ लगा दी. स्कूल में पुताई का काम कर रहे प्रीतम और टीचर मीनू चौधरी, नरगिस आरा, मनोरमा गुप्तान ने बीच-बचाव किया.

कोतवाली में दर्ज कराया मामला

प्रधानाध्यापक कमलजीत सिंह घटना के बाद सीधे कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, उन्होंने नसीर बानो और उसके पति इस्माइल के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की मांग की है. उन्होंने पुलिस को बताया कि नसीर बानो के खिलाफ पहले भी विभाग में लिखित शिकायत की गई है.

MP News: शिवपुरी में शराब दुकान में तोड़फोड़ और पुलिस-आबकारी टीम पर हमले में सरपंच समेत 15 गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल

Exit mobile version