5 जुलाई को शिवपुरी आएंगे मुख्यमंत्री और सिंधिया, 2500 करोड़ की डिफेंस फैक्ट्री की मिलेगी सौगात

बैठक में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई.
Meeting of officials before the visit of CM and Union Minister to Shivpuri on July 5

शिवपुरी में 5 जुलाई को होने वाले CM और केंद्रीय मंत्री के दौरे से पहले अधिकारियों की बैठक.

Input- सुनील रजक

MP News: शिवपुरी में 5 जुलाई को होने वाले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

2500 करोड़ की डिफेंस फैक्ट्री की मिलेगी सौगात

प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि पोलो ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शिवपुरी जिले को करीब 2500 करोड़ रुपये के निवेश वाली डिफेंस फैक्ट्री की सौगात मिलने की उम्मीद है. उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल, पार्किंग, रूट प्लान और आमजन की सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

‘अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें, कार्यक्रम को सफल बनाएं’

बैठक में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई. प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफल हो.

5 जुलाई का यह कार्यक्रम शिवपुरी के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यदि प्रस्तावित निवेश साकार होता है, तो जिले में रोजगार और विकास के नए अवसर खुलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: ‘लटेरी को चांचौड़ा में जोड़ने का सपना वालों को यहां पैर रखने का अधिकार नहीं’, लक्ष्मण सिंह के दौरे पर MLA उमाकांत शर्मा का तंज

ज़रूर पढ़ें