Vistaar NEWS

बाकी इलाकों का क्या कसूर? जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक ही जगह लगा दिया 80% पैसा, सदस्यों ने कलेक्टर के सामने खोली पोल

Shivpuri News

कलेक्टर से शिकायत करते हुए जिला पंचायत सदस्य

Shivpuri: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव किसी बड़ी मुसीबत में फंसती हुई नजर आ रही हैं. उनके पति अमित यादव पर पक्षपात करने के गंभीर आरोप लगे हैं. यहां तक की सदस्यों ने उनके खिलाफ चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर उनकी मांग जल्द से जल्द नहीं पूरी की गई तो वह धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे. जिला पंचायत के सभी सदस्यों ने अध्यक्ष पति के खिलाफ काम करवाने के लिए कमीशन मांगने के आरोप लगाते हुए कलेक्ट से शिकायत की है.

जनसुनवाई में पहुंचे कलेक्टर

दरअसल मंगलवार को शिवपुरी जिला पंचायत के सदस्य कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे. सदस्यों ने अध्यक्ष पति की शिकायत करते हुए कलेक्टर से कहा कि उनके कार्यकाल को लगभग 4 साल पूरे जा रहे हैं. लेकिन उनके वार्डों में अब तक ठीक से विकास ही नहीं हो पाया. कई जगहों पर नाली, सड़क, सीवर लाइन जैसी बेसिक सुविधाएं भी दुरुस्त नहीं हैं.

80% हिस्सा एक ही जगह पर लगा दिया-सदस्य

सदस्यों ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष पति ने पंचायत की विकास राशि का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ कोलारस और बदरवास क्षेत्र में ही झोंक दिया गया है, जिससे बाकी वार्ड पूरी तरह से विकास से अछूते रह गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव के पति अमित यादव हर काम में दखल देते हैं.

सदस्यों ने जनसुनवाई में अमित यादव पर आरोप लगाया कि कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव के दामाद हैं और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से करीबी का हवाला देकर अपने रसूख का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है.

कलेक्टर ने दिलाया भरोसा

सबसे हैरान की बात तो ये है कि सदस्यों के साथ पहुंचे पटेल एंड संस के यशपाल रावत ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि विकास राशि किस-किस कमीशन के आधार पर बांटी गई है. उन्होंने कहा कि उनके पास इससे जुड़ी हुई कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है. सदस्यों की शिकायत को कलेक्टर अर्पित वर्मा ने ठीक से सुना और भरोसा दिलाया कि जिले के सभी वार्डों में नियमों के मुताबिक विकास कार्यों के लिए सामान्य रूप से राशि उपलब्ध कराई जाएंगी.

ये भी पढ़ें: Dewas News: देवास अवैध शराब मामले में बड़ी कार्रवाई, जिला आबकारी अधिकारी सस्‍पेंड

Exit mobile version