Vistaar NEWS

अवैध खनन ने ले ली दो युवकों की जान, शिवपुरी में नदी के गड्ढे में डूबकर दोनों की मौत

Illegal mining took the lives of two youths in Shivpuri.

शिवपुरी में अवैध खनन ने ले ली दो युवकों की जान.

Input- सुनील रजक

MP News: मध्य प्रदेश शिवपुरी में अवैध खनन लोगों की जान ले रहा है. लेकिन प्रशासन बेखबर होकर सो रहा है. कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम साखनौर स्थित सिंध नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद क्षेत्र में एक बार फिर नदी में हो रहे कथित अवैध रेत उत्खनन और उससे बने गहरे गड्ढों को लेकर लोगों में आक्रोश है.

‘उत्खनन के कारण नदी में कई जगहों पर गड्ढे हुए’

मृतकों की पहचान गोपाल शर्मा पुत्र प्रदुम शर्मा निवासी कोलारस और कल्लू पठान पुत्र बाबू पठान निवासी कोलारस के रूप में हुई है. दोनों युवक सिंध नदी में नहाने गए थे, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिंध नदी में लंबे समय से कथित रेत माफिया द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है. उत्खनन के कारण नदी में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध उत्खनन पर प्रभावी कार्रवाई की जाती, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था.

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सिंध नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

ये भी पढ़ें: 70 हजार टीचर्स को राहत दिलाने की कोशिश, TET की अनिवार्यता को लेकर फिर सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

Exit mobile version