MP News: मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस चंद्र जैन का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. राजनीति में उन्हें ‘पारस पहलवान’ के नाम से भी जाना जाता था और वे उज्जैन उत्तर सीट से 6 बार विधायक रह चुके हैं. भाजपा नेता के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है. पारस चंद्र जैन लंबे समय तक मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे. अपने राजनीतिक सफर के दौरान उन्होंने कई अहम पदों पर मुख्य भूमिका निभाई.
6.45 मिनट पर ली अंतिम सांस
पूर्व मंत्री पारस जैन 6.45 पर अंतिम सांस ली. उनको ब्लड में इंफेक्शन व लगन्स की प्रॉब्लम थी. जिसका इलाज इंदौर के जुपिटर हॉस्पिटल में चल रहा ता. वह इस हॉस्पटिल में पिछते 3 दिनों से आईसीयू पर थे. अब उनके निधन के बाद इंदौर के जुपिटर अस्पताल से उत्तम नगर निवास पर पूर्व मंत्री पारस जैन का शव लाया जाएगा. तमाम कार्यकर्ता व शहर के नागरिक उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए आवास पर पहुंचे हैं
2 बजे के आस-पास होगा अंतिम संस्कार
दोपहर 2 बजे के लगभग पूर्व मंत्री पारस जैन की अंतिम यात्रा उज्जैन के विभिन्न मार्गों से होते हुए चक्रतीर्थ श्मशान पहुंचेंगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा
20 जून 1950 को को हुआ था जन्म
पारस चंद्र जैन का जन्म 20 जून 1950 में उज्जैन में हुआ था. उनके पिता का नाम स्व. समरथमल तलेरा, माता कैलाश बाई, पत्नी अंगुरबाला जैन व बच्चे स्वाति मोगरा, संध्या तलेरा है. उनके पिता अनाज का व्यवसाय करते थे. पारस चंद्र जैन 6 बार उज्जैन के उत्तर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं. 1990 में वह पहली बार विधायक बने थे. इसके बाद 1993, 2003, 2008, 2013, 2018 में विधायक बने. सिर्फ 1998 में चुनाव हारे थे. वहीं 2023 में उन्हें टिकट नहीं मिला था.
ये भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव के नतीजों पर ज्योतिष का बड़ा दावा, इस नेता की कुंडली में लिखा है ‘राजयोग’, जानिए क्या कहते है सितारे
