प्रेम संबंध में रोड़ा बन रहा था पति, महिला ने रची खूनी साजिश! प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
भिंड में महिला ने पति की कराई हत्या
MP Crime: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 23 साल की एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी. पुलिस को शक न हो, इसके लिए लूट की घटना बता दी. लेकिन पुलिस की टीम ने जांच करते हुए पति की हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया. महिला ने अपने पति को मारने के लिए प्रेमी को सुपारी दी थी. प्रेमी ने बीच रास्ते में पत्नी के सामने ही पति को गोली मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. जानें कैसे हुआ खुलासा?
दरअसल, पति नीलेश जाटव अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी को ससुराल से गांव जा रहा था, लेकिन उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह जिस महिला को लेकर जा रहा है. वही उसकी जान ले ली. जानकारी के अनुसार महिला का करीब 7-8 सालों से प्रेमी विकाश जाटव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के बीच दिनभर बातें होती रहती थी. जब प्यार परवान चढ़ने लगा तो दोनों ने मिलकर पति नीलेश जाटव को हटाने की प्लानिंग कर ली और मौका मिलते ही पति की हत्या करा दी.
पत्नी के प्रेमी ने मारी गोली
जानकारी के अनुसार, जब पति अपनी बेटी और पत्नी को ससुराल से लेकर गांव जा रहा था. इसी दौरान पहले से ही पत्नी ने पति की हत्या के लिए अपने प्रेमी को सुपारी दे दी. प्लानिंग के तहत जब पति सुनसान सड़कों से गुजर रहा था. इसी दौरान महिला ने जानबूझकर अपना बैग चलती बाइक से नीचे गिरा दी. ताकि पति रुके और प्रेमी गोली मार दे. ठीक वैसा ही हुआ. जब बैग गिरने पर पति रुककर बैग उठाने लगा. इसी दौरान महिला का प्रेमी अपने साथी के साथ आया और गोली मार दी. जब नीलेश को गोली मारी गई. इस दौरान उसकी पत्नी और बेटी भी मौके पर मौजूद रही. हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ डाली.
ये भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में 1 मई से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण, आम लोगों को देने होंगे 33 सवालों के जवाब
अंतिम संस्कार में भी शामिल रहा आरोपी
पति की हत्या के बाद ऐसे रोने लगी, जैसे पति की मौत का सबसे बड़ा दुख महिला को ही है. तुरंत अपने देवर को फोन कर गोली लगने की बात बताई. इस दौरान महिला अपने पति को अस्पताल भी ले गई, ताकि किसी को शक ना हो, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जब अंतिम संस्कार किया जा रहा था. उस दौरान भी आरोपी महिला के साथ मौजूद रहा. हालांकि पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया. अब दोनों जेल के सलाखों में हैं.