Vistaar NEWS

Indore News: खजराना गणेश मंदिर में 7 किलो सोने के मुकुट का काम बंद, भाव और मजदूरी बढ़ने के बाद लिया गया निर्णय

खजराना गणेश मंदिर

Indore News: लगातार सोने के दाम बढ़ने का असर अब मंदरों पर भी देखने को मिलने लगा है. इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में बन रहे भगवान गणेश के 7 किलो सोने के मुकुट का काम रोक दिया गया है. इस वजह सोने की बढ़ती हुई कीमत और मजदूरी में तीन गुना की बढोतरी बताई जा रही है. गणेश भगवान के अलावा मंदिर में विराजमान अन्य देवी-देवताओं के मुकुट का काम भी फिलहाल बंद कर दिया गया है.

जब शुरू हुआ था काम तब कम थे दाम

दरअसल जब भगवान गणेश के मुकुट का काम शुरू किया गया था तब सोने की कीमत कम थी और मजदूरी भी इतनी नहीं लगती थी. लेकिन अब बढते दामों के देखते हुए ये निर्णय लिया गया हैं. बता दें कि खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के नए सोने के मुकुट बनाने के लिए काम तेजी से किया गया था। मंदिर में जो पुराने मुकुट थे, जिनका इस्तेमाल कर और दानदाताओं के सहयोग से नए मुकुट तैयार किए जाने थे.

मुकुट का डिजाइन हो चुका था फाइनल

इसके लिए एक समिति का का गठन भी किया गया था. मंदिर के मु्ख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया है कि सोने के मुकुट को लेकर सभी कवायदें पूरी की जा चुकी थी. एक समिति का गठन भी किया जा चुका था. यहां तक कि मुकुट की डिजाइन भी तय हो गई थी. डिजाइन फाइनल करने के बाद उस वक्त चांदी में भगवान का मुकुट तैयार किया था, ताकि फाइनल डिजाइन तय करने और मुकुट की फिटिंग ली जा सके. चांदी का मुकुट बनाकर फिटिंग ले ली गई थी ताकि सोने का मुकुट बनाया जा सके.

ये भी पढ़ें: IAS रिंकू सिंह राही का इस्तीफा, सिस्टम पर उठाए सवाल, कभी 100 करोड़ के घोटाले के लिए खाई थीं 7 गोली

Exit mobile version