Vistaar NEWS

मां की मौत के बाद 5 हजार पौधे जिला प्रशासन को भेंट किए, PM मोदी की अपील से प्रेरित होकर दी ऐसी अनोखी श्रद्धांजलि

After the death of mother in Dhar, 5 thousand plants were donated.

धार में मां की मौत के बाद 5 हजार पौधे भेंट किए.

Input- जफर अली

MP News: धार जिले के ग्राम अमझेरा में एक परिवार ने अपनी मां को ऐसी श्रद्धांजलि दी है, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से प्रेरित होकर शर्मा परिवार ने अपनी दिवंगत माता कमलादेवी शर्मा की स्मृति में 5 हजार पौधे जिला प्रशासन को भेंट किए हैं.

एक लाख की कीमत के 5 हजार पौधे प्रशासन को सौंपे

माता कमलादेवी शर्मा की तेहरवीं के अवसर पर पुत्र अश्विन शर्मा, अरुण शर्मा और अविनाश शर्मा ने करीब एक लाख रुपए मूल्य के 5 हजार पौधे जिला प्रशासन को सौंपे, इन पौधों को जिले के विभिन्न स्थानों पर रोपित कर संरक्षित किया जाएगा. परिवार का कहना है कि मां की स्मृतियां अब इन वृक्षों के रूप में हमेशा जीवित रहेंगी. साथ ही मां के आंचल की छांव की तरह उनकी स्मृति में लगाए गए वृक्षों की छांव भी लोगों को ठंडक देगी साथ ही पर्यावरण संरक्षण में योगदान देंगी.

समाज के लिए प्रेरणादायक मिसाल

कार्यक्रम में जिला वनमंडलाधिकारी विजयानंथम टी.आर. विशेष रूप से मौजूद रहे, उन्होंने शर्मा परिवार की पहल की सराहना करते हुए पौधों के संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी वन विभाग द्वारा लेने की घोषणा की, उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है. उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुवे कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर आगे आना चाहिए.

कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे

सरदारपुर से वन विभाग अधिकारी शेलेन्द्र सोलंकी , जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री धार से समाजसेवी अशोक जैन , भाजपा के जिला मंत्री कमल यादव , धार प्रेस क्लब अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी , सुनील सचान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का यह संदेश अब पूरे जिले में प्रेरणा का विषय बन गया है..

ये भी पढे़ं: इंदौर में गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट, 4 झुलसे; सभी को अस्पताल पहुंचाया गया

Exit mobile version