Vistaar NEWS

Bhopal: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, चीन को हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

Indian women's hockey team

इंडियन हॉकी टीम

Women’s Asian Champions Trophy 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने भोपाल में खेले गए फाइनल मुकाबले में चीन को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है. 28 नवंबर 2026 को भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मिली इस जीत के साथ भारत ने खिताबी हैट्रिक (लगातार तीसरा खिताब) भी पूरी कर ली है. भारत की इस जीत की हीरो दीपिका रहीं.

दीपिका ने दो गोल किए, इस मैच में दीपिका को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं इशिका ने 1 गोल करके भारत को जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम शियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब सबसे ज्यादा बार जीतने वाली टीम बन गई है. मैच की बात करें तो चीन ने पहले हाफ में बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने पूरी तरह से मैच का रुख बदल दिया और जीत हासिल की.

3-1 से अपने नाम किया मुकाबला

दूसरे हाफ में खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल दिखाया और लगातार आक्रमण करके चीन की डिफेंसलाइन पर दबाव बनाया. इसका फायदा टीम को मिला और भारत ने मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया. फाइनल में दो गोल करने वाली दीपिका पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्होंने कुल 10 गोल किए, जिनमें 9 पेनल्टी कॉर्नर और एक फील्ड गोल शामिल है.

बता दें कि भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। उस मुकाबले में भी दीपिका ने दो गोल किए थे. दूसरी ओर, चीन ने जापान को 1-0 से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया था.

चार बार जीता खिताबी मुकाबला

इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2016, 2023, 2024, 2026 में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता. इस जीत के साथ ही महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने चौथी बार खिताब जीतकर दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ दिया है.

सीएम मोहन यादव ने दी बाधाई

इस खास मौके पर सीएम मोहन यादव ने भी भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लिखा ‘भोपाल की धरती पर भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास… महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026’ के फाइनल मुकाबले में चीन को पराजित कर खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई. टीम के कुशल तालमेल, लगन और जीत के संकल्प से बेटियों ने आज पूरे देश को गौरवान्वित किया है. शाबाश टीम इंडिया!’

Exit mobile version