Vistaar NEWS

इंदौर: यशवंत क्लब में वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप 2026 का आगाज, सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन

CM Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 नवंबर 2026 को इंदौर के प्रतिष्ठित यशवंत क्लब में IBSF वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप 2026 का औपचारिक उद्घाटन किया. भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (BSFI) की स्थापना के 100 वर्ष (शताब्दी वर्ष) पूरे होने के विशेष अवसर पर इंदौर को पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है. .सीएम मोहन यादव ने ओपनिंग शॉट लगाकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया है.

वैश्विक मंच पर नई पहचान

यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 12 से 21 नवंबर 2026 तक इंदौर के यशवंत क्लब (Yeshwant Club) स्थित स्मैश हॉल में आयोजित किया जा रहा है. मुख्य दौर (मेन ड्रॉ) के मुकाबले 17 नवंबर से शुरू होंगे. अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस चैंपियनशिप के आयोजन से इंदौर को खेलों के वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली है. इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के दिग्गज स्नूकर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

वहीं इंदौर में पहली बार इस स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. इसलिए खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी

BSFI की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के विशेष अवसर पर पहली बार इंदौर को इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है. 30 से अधिक देशों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. भारत की ओर से पंकज आडवाणी और अनुपमा रामचंद्रन जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी मैदान में हैं.

Exit mobile version