Penchvalley Express Fire: बुधवार सुबह तड़के चार बजे नैनपुर से इंदौर जा रही 19344 पेंचवैली एक्सप्रेस के बी-2 एसी कोच में आग लगने की घटना सामने आई है. जैसे ही कोच के ऐसी पैनल से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. ये घटना इटारसी से करीब 40 किमी दूर पत्थर स्टेशन के पसा हुई है. जिस कोच में आग लगी उसमें करीब 72 यात्री सवार थे.
कोच में 72 यात्री थे सवार
इन 72 यात्रियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे को तत्काल सुरक्षित बाहर उतारा गया. संयोग से हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. कोच के पैनल पूरी तरह जल गए हैं. जैसे एक यात्री ने कोच के बाथरूम के पास धुआं उठते देखा तुरंत रेलवे को सूचना दी गई. सूचना पाते ही गाड़ी को पोलापत्थर रेलवे स्टेशन पर रोका गया.
AC कोच को किया गया अलग
स्टेशन पर सुरक्षा उपाय किए गए और आग पर काबू पा लिया गया. इसके बाद ट्रेन को इटारसी रेलवे स्टेशन ले जाया गया, जहां स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने सुरक्षा के तौर पर प्रभावित AC कोच को अलग कर दिया.जरूरी जांच और तकनीकी प्रक्रियाओं के बाद ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे की देरी से इटारसी स्टेशन से रवाना हुई. एक महिला यात्री की समय पर सतर्कता और रेलवे स्टाफ की त्वरित कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया.
यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ
बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 19344 पेंचवैली एक्सप्रेस भोपाल की ओर जा रही थी. कोच B2 भरा हुआ था और यात्री गहरी नींद में थे, तभी धुएं के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. चश्मदीदों के अनुसार AC पैनल से धुआं निकल रहा था. इमरजेंसी चेन खींचकर ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया. रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ेंः ‘मैं झोला लेकर आ गया हूं, यहीं…’, दतिया में बीजेपी की हार के बाद वायरल हो रहा आशुतोष तिवारी का बयान
