Vistaar NEWS

दिल्ली से इंदौर लाया जा रहा था 1.60 करोड़ का ड्रग्स, सलवार-सूट में छिपा रखे थे पैकेट, तस्कर गिरफ्तार

Indore to Delhi bus

1.60 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद

Indore News: DRI यानी डायरेक्टरेट ऑफ इंटेलिजेंस ने दिल्ली से इंदौर जा रही एक बस से लगभग दो किलो एम्फेटामाइन जो कि प्रतिबंधित है जब्त की है. इसके साथ एक तस्कर को भी किया गया है. एक अधिकारी ने बताया है कि जब्त की गई ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बजार में कीमत लगभग 1.60 करोड़ रुपये है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.

सलवार-सूट सेट के अंदर छिपा रखी थी ड्रग्स

दरअसल DRI को मिली जानकारी के आधार पर 9 सितंबर को एक बस को इंदौर-देवास बाइपास के पास रोका गया और बस में सवार एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान उस व्यक्ति के पास से चार शीलबंद लिफाफे मिले, इन्हें सलवार-सूट सेट के अंदर छिपाकर रखा गया था. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन चार लिफाफों में सीलबंद पॉलीथीन बैग थे, जिनमें कुल मिलाकर 2.1 किलोग्राम एम्फेटामाइन थी.

भोपाल में भी पकड़ा गया था तस्कर

इस मामले में ड्रग्स जब्त करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इतना ही नहीं हाल ही में भोपाल के अयोध्या नगर थाना पुलिस ने गुजरात के वड़ोदरा से एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स लाकर भोपाल के पॉश इलाकों और क्लबों में सप्लाई करने वाले शातिर मादक पदार्थ तस्कर संदीप सिंह (40) को गिरफ्तार किया है.

क्या है एम्फेटामाइन ड्रग?

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 10.83 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक मोबाइल फोन और एक स्कूटी जब्त की है. एम्फेटामाइन ड्रग की बात करे तो ये एक स्टिमुलेंट (उत्तेजक) ड्रग है जो नर्वस सिस्टम को ज्यादा सक्रिय बनाती है. इसका बिना मेडिकल जरूरत के इस्तेमाल और अपने पास रखना गैर कानूनी है.

ये भी पढे़ं- Bank Strike Today: आज से देशभर के बैंक बंद, यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल से चार दिन ठप रहेंगी बैंकिंग सेवाएं

Exit mobile version