Indore News: इंदौर पुलिस ने 26 वर्षीय बैंककर्मी पलक केशव की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है. इस सनसनी खेज मामले के आरोपी मयंक शाक्य को पुलिस ने दतिया से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जब पूछताछ शुरू की तो आरोपी ने कबूल किया कि उसने शादी न करने की बात से नाराज होकर पलक का गला घोंट कर हत्या कर दी.
कमरे में मिला था शव
दरअसल बीते शनिवार रात को हरदा जिले के टिमरनी की रहने वाली मृतक पलक का शव उसके किराए के कमरे में मिला था. पलक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. मौके पर पहूंची पुलिस ने घटना स्थल को शील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की वजह से मौत की पुष्टि हुई थी इसके बाद पुलिस हत्या का मामला दर्ज किया था.
सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस ने अपना जांच-पड़ताल के दौरान आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स निकाली. इन्हीं के आधार पर घटना से एक दिन पहले पलक से मिलने आए युवक की पहचान दतिया निवासी मयंक शाक्य के रूप हुई. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मयंक और पलक 5 बर्षों से एक-दूसरे के साथ संपर्क में थे. मयंक पलक से शादी करना चाहता था लेकिन पलक इसके लिए तैयार नहीं थी.
इंदौर में पूछताछ जारी
मयंक ने कई बार पलक से शादी के लिए कहा लेकिन पलक उसे हर बार मना कर देती थी. इस वजह से नाराज मयंक दतिया से इंदौर पहुंचा. दोनों के बीच कहा सुनी हुई और गु्स्से में आकर मयंक ने पलक का गला घोंट दिया. आरोपी ने हत्या को हादसा दिखाने के लिए कमरे में पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का प्रयास किया और वहां से भाग गया. फिलहाल पुलिस आरोपी को दतिया से लेकर इंदौर पहुंची है और उससे पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढे़ं- दतिया उपचुनाव: 291 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का सख्त पहरा, 30 जुलाई को होगी वोटिंग, 2 लाख से ज्यादा लोग डालेंगे वोट
