Vistaar NEWS

इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में कॉकरोचों का आतंक, AC डक्ट से बार-बार बाहर निकल रहे थे चूहे, यात्रियों ने की शिकायत

Indore News

इंदौर-दौंड एक्सप्रेस

Indore News: इंदौर-दौंड एक्सप्रेस (22944) के यात्रियों को सफर के दौरान भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. एक ही दिन में दो यात्रियों ने ट्रेन में चूहे और कॉकरोच होने की शिकायत की है. पहली शिकायत फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रही एक महिला ने की वहीं दूसरी शिकायत स्लीपर कोच में सफर कर रहे एक यात्री ने की है. इस मामले के सामने आने के बाद रेलवे की व्यवस्थाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.

फर्स्ट एसी कोच टहल रहे चूहे

दरअसल इंदौर-दौंड एक्सप्रेस (22944) के फर्स्ट एसी कोच में 5 महीने की बच्ची के साथ सफर कर रही यात्री एकता दुबे ने शिकायत की. उन्होंने बताया कि 16 घंटे के सफर के दौरान एसी डक्ट वाले हिस्से से चूहे बार-बार बाहर आते-जाते रहे. इस वजह से यात्रियों के लिए बैठना और सोना मुश्किल होता जा रहा था. एकता ने कोच में कॉकरोच के होने की भी शिकायत की है.

स्लीपर कोच में कॉकरोचों का आंतक

चूहों से बच्ची को बचाने के लिए उन्होंने एसी डक्ट वाले हिस्से में बेडशीट घुसाकर रास्ता बंद करने की कोशिश की. इसी ट्रेन में उज्जैन से सवार हुए एक अन्य यात्री के मुताबिक वह गाड़ी के स्लीपर कोच में सफर कर रहा था और उसके कोच में कॉकरोच घूम रहे थे. यात्री ने इसका वीडियो भी बनाया है और डीआरएम को वीडियो भेजकर इसकी शिकायत भी की है. वहीं डीआरएम अश्वनी कुमार ने यात्रियों की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश भी दिए हैं.

रेलवे की बडे़-बड़े वादों पर गंभीर सवाल

पिछले दिनों ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग यात्री की नाक चूहे द्वारा कुतरे जाने की घटना सामने आई थी। इसके बाद रेलवे ने यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर निगरानी सख्त करने की बात कही थी. लगातार सामने आ रही है लापरवाही की इन शिकायतों ने रेलवे की साफ सफाई और पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खडे़ किए हैं.

ये भी पढ़ें: गले पर चाकू रखकर हेल्थ ऑफिसर ने महिला अधिकारी के साथ किया रेप, धमकाया- किसी को बताया तो…

Exit mobile version