Vistaar NEWS

Indore: नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने नो-एंट्री में मचाया तांडव, गाड़ियों की घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

Indore News

नो एंट्री में ट्रक का तांडव

इंदौर से सड़क सुरक्षा में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां पर एक शराबी ट्रक ड्राइवर ने नो एंट्री में गाड़ी घुसा दी. जब पुलिसवालों ने उसका पीछा किया तो वह भागने लगा. चालक ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह ठीक से खड़े होने की स्थिति में नहीं था. जब वह पुलिस ने बचकर भागने लगा तो वायरलेस सेट पर प्रसारण किया गया और लोडिंग वाहनों द्वारा रास्ता जाम करके ट्रक को रोका गया.

ड्रिंक एंड ड्राइव का केस दर्ज

बाद में इंदौर पुलिस ने चालक खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. इतना ही नहीं मोटर व्हीकल एक्ट और ड्रिंक एंड ड्राइव का केस भी दर्ज किया गया है. दरअसल सबसे पहले चंदनगर चौराहे से ट्रक चालक नो एंट्री में घुस गया. जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने गाड़ी की स्पीड और बढ़ा दी और ट्रक गंगवाल बस स्टैंड तक पहुंच गया. यहां भी चालक ने ट्रक नहीं रोका और बड़ा गणपति की तरफ निकल गया.

शराब के नशे में था चालक

इस घटना की सूचना मिलते ही एसआई (ट्रैफिक) थानदार ने अंतिम चौराहा पर कुछ लोडिंग वाहन चालकों को रोका और ट्रैफिक जाम करवाया. सामने खड़े वाहनों को देखकर चालक को ट्रक रोकना पड़ा और पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. सूचना मिलने पर मल्हारगंज पुलिस भी पहुंच गई. टीआई नीज बिरथरे के मुताबिक चालक शराब के नशे में था. पुलिस ने ट्रक जब्त किया और चालक सुनील पुत्र रामप्रसाद निवासी जालौन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैॉ

ट्रक में भरे हुए थे टायर

ट्रेफिक थाना के टीआइ बीएल कुमरावत ने बताया कि इस ट्रक में टायर भरे हुए थे. चालाक ने बताया कि वह गुजरात से आ रहा है उसने रास्ते में शराब पी थी और वह पुलिस से बचने के लिए ट्रक को दौड़ा रहा था. गौर करने वाली बात ये है कि व्यस्त सड़कों पर ऐसी घटनाओं जानबूझकर दुर्घटना को निमंत्रण देती हैं. यहां पर एक साल पहले भी एक भयानक हादसा हुआ था.

ये भी पढ़ें:NO इंश्योरेंस? तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा पायलट प्लान

Exit mobile version