Vistaar NEWS

‘90% लोग मीठा खाना पसंद नहीं करते…’, चीनी के बढ़ते भाव के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय- मैं चाहता हूं शक्कर और महंगी हो

kailash-vijayvargiya

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

Indore: चीनी के बढ़ते दामों की चर्चा पूरे देश में हो रही है. शक्कर के अवाला चावल, अंडा, सब्जियों के दामों पर भी बीते एक हफ्ते में महंगाई का असर पड़ा है. लगातार बढ़ रही मंहगाई को लेकर सरकार पर भी कई सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान सामने आया है जो जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है. आइए जातने है कि ऐसा क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय.

इंदौर पहुंचे थे मंत्री विजयवर्गीय

दरअसल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुधवार को इंदौर में वृद्धजनों और दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बच्चों ने उन्हें राखी बांधी और मंत्री ने बच्चों के साथ अंताक्षरी खेली. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक टिप्पणियां भी की. कांग्रेस के सड़क की खराब स्थिति को लेकर कीचड़ में बैठकर किए गए प्रदर्शन पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इंदौर में बहुत बढ़िया-बढ़िया सड़कें बनी हुई हैं.

उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के सामने वाली सड़क पर जाकर लोट लगाएं, अगर वह सड़क खराब है तो उसे भी बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जो सड़कें अच्छी हैं, उन पर इंजॉय करना चाहिए.

मैं खुद चीनी नहीं खाता-मंत्री विजयवर्गीय

इसी बीच उन्होंने शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर पूछ गए सवाल पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कल परसो चीनी की कीमत 70 रुपये थी, आज 60 रुपये है आगे और भी सस्सी होगी. उन्होने हंसते हुए कहा कि आजकल 90 प्रतिशत लोग चीनी खाना पसंद नहीं करते, अपना उदाहण देते हुए उन्होंने कहा कि वे खुद मीठा नहीं खाते रमेश और राजेंद्र जी भी मीठा नहीं खाते, मजाकियां अंदाज में उन्होंने कहा कि वे तो चाहते है कि शक्कर खूब महंगी हो जाए, लेकिन बच्चों के लिए यह नियंत्रित कीमत पर सस्ती मिलनी चाहिए.

ये भी पढे़ं- ‘मुस्लिम बहनों को अधिकार दिलाएंगे…’, UCC पर बोले CM मोहन यादव – ‘आधी आबादी’ इससे प्रभावित होगी

Exit mobile version