Navratri Special Train: आने वाली नवरात्रि और त्योहारों के सीजन में वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए महू से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.
ट्रेन का रूट और टाइमिंग
ट्रेन नंबर 09321 महू-कटरा स्पेशल 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को सुबह 10:30 बजे महू से रवाना होगी. यह ट्रेन इंदौर, देवास, उज्जैन, नागदा, शामगढ़, बीना, ललितपुर, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, निजामुद्दीन, नई दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना और पठानकोट सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी.
कटरा-महू स्पेशल ट्रेन कब से कब संचालित होगी?
वहीं ट्रेन नंबर 09322 कटरा-महू स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को वापसी करेगी. रेलवे के प्रस्ताव के मुताबिक यह सेवा 26 अगस्त से 31 दिसंबर 2026 तक संचालित होगी और इस दौरान कुल 19 फेरे लगाए जाएंगे.
ये भी पढ़ें-Indore: ट्रेन में चूहे ने कुतरी यात्री की नाक, इलाज के लिए इंदौर में भर्ती
कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे
ट्रेन में एसी और सामान्य श्रेणी समेत कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे. नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन से इंदौर और आसपास के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.
महू से कटरा की दूरी करीब 1711 किलोमीटर है. रेलवे के इस फैसले से नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी यात्रा की तैयारी कर रहे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
