Vistaar NEWS

Indore: ‘हम काफिर हैं तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो’ भूमि पूजन कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय का बयान वायरल

Kailash Vijayvargiya

कैलाश विजयवर्गीय

Indore: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में एक भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे. यहां पर उन्होंने मंच से जो बयान दिया उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. कैलाश विजय वर्गीय ने मंच से कहा कि यहां सड़क बन रही है. यहां हिंदू भाई भी रहते हैं और मुस्लिम भाई भी रहते हैं. कई मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते हैं. अगर हम काफिर हैं, तो हमने सड़क बनाई है, उस पर मत चलो. यदि हम काफिर हैं और आपके घर में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना का पैसा आ रहा है, तो मत लो.

एमपी की राजनीति में हलचल

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की इस बयान से मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि रविवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया. वार्ड क्रमांक-1 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बयान दिया.

कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा

कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा, ‘हमने और हमारी सरकार ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया. हमने कहा है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास. यही हमारी नीति रही है. आप हमें वोट दो या न दो, हमारा काम जनता की सेवा करना है. आप वोट देंगे तो ज्यादा दिल लगाकर काम करेंगे, नहीं देंगे तो भी करेंगे, लेकिन काम जरूर करेंगे.’

2 करोड़ 39 लाख 80 हजार रुपये की सौगात

बता दें कि इंदौर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में आयोजित दो दिवसीय विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 और 5 के रहवासियों को 2 करोड़ 39 लाख 80 हजार रुयये के 10 विकास कार्यों की सौगात दी. इसी दौरान उनका ये उन्होंने ये बयान दिया था.

ये भी पढ़ें: MP NEWS: डिंडोरी में सब इंजीनियर सस्पेंड, भाजपा विधायक के वीडियो पर मंत्री राकेश सिंह ने की कार्रवाई

Exit mobile version