Vistaar NEWS

Indore News: घर बैठे नौकरी का लालच पड़ा भारी, महिला से ₹10 लाख की ठगी

Indore News:

फाइल फोटो

इंदौर से साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर साइबर ठग ने एक महिला को ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर करीब 10 लाख रुयपे की ठगी कर ली. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. दरअसल इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने इंस्टाग्राम पर जॉब का विज्ञापन देखा. बस यहीं से इस ठगी की वारदात का पूरा खेल शुरू हुआ.

पीड़िता इति जैन ने पुलिस को बताया

पीड़िता इति जैन से पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसने जुलाई में वह इंस्टाग्राम चला रही थी और पार्ट टाइम जॉब की तलाश में थीं. इंस्टाग्राम स्क्रोल करते-करते उसे एक जॉब का विज्ञापन दिखा. इस विज्ञापन में दिए गए नंबर पर कॉल करने के बाद उसे एक व्हाट्सएप मैसेज आया. टेलीग्राम पर ऑनलाइन जाब और कमीशन मिलने की बात बताई गई.

टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया

इसके बाद एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया. इसमें “एनएससी रिसपेस्ट”” के नाम से एक विज्ञापन आया. होटल-रेस्टोरेंट की लिंक भेजकर उस पर रेटिंग देने की बात कही गई. इस दौरान नाम, पता और अकाउंट की जानकारी भी ले ली गई. इसके बाद शुरुआत में दो रेटिंग देने के बाद एक हजार रुपए पर 30 प्रतिशत कमीशन देने की बात कही. जितनी ज्यादा राशि जमा की जाएगी, उतना ही ज्यादा मुनाफा मिलेगा.

पहले भरोसा जीता

इसके बाद रिकूमनी दशोरे नाम की युवती के अकाउंट में राशि जमा कराई गई. फिर दूसरे पेज पर जोड़कर उसे प्रोफेशनल पेज बताया गया और अकाउंट में दो हजार रुपए और जमा करवाए गए. फिर 3900 रुपए मुनाफे के तौर पर वापस दिए गए. 1 रेटिंग करने पर 900 रुपये कमीशन भी दिया. अब जैन को पूरा भरोसा हो गया और उन्होंने राशि जमा करना शुरू कर दी.

10 लाख आठ हजार रुपए करा दिए जमा

इंस्टाग्राम पर बात करने वाले व्यक्ति ने उनसे कहा कि मुनाफे की राशि आपके एकाउंट में सीधे तौर पर दिखाई देगी. इसे आप कभी भी निकाल सकते है. इस तरह उन्होंने कुल 10 लाख आठ हजार रुपए अलग खातों में जमा कर दिए. बाद में पता चला कि निवेश के नाम पर आनलाइन ठगी हुई है.

ये भी पढ़ें:‘चुनौतियां आती हैं तो मौके भी…’, दिल्ली-IIT में मोदी बोले- ‘जिंदगी में सबकुछ ऑउट ऑफ सिलेबस’

Exit mobile version