Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर में होने वाले राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. दरअसल जिस मैदान में आयोजन होना है पार्टी के मुताबिक उसका किराया दे दिया है. शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने जानकारी दी कि कांग्रेस ने IDA को 10 लाख रुपये जमा कर दिया है. 17, 18 और 19 सितंबर के लिए मैदान बुक कर दिया गया है. इससे पहले कांग्रेस ने किराया कम करने की मांग की थी. कांग्रेस के 10 लाख देने के बाद राहुल गांधी का कार्यक्रम होगा, यह फाइनल माना जा रहा है.
चिंटू चौकसे ने दी जानकारी
दरअसल इंदौर शहर के कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के मुताबिक कांग्रेस ने IDA को 10 लाख रुपये जमा कर दिया है. 3 दिनों के लिए मैदान बुक किया जा चुका है. इंदौर में 19 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम होने वाला है. इसके लिए पार्टी ने रीजनल पार्क मैदान में तैयारियां तेज कर दी हैं. इसे लेकर चिंटू चौकसे ने दावा किया है कि अब तक 75 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है.
किराए को लेकर हो चुका है विवाद
इससे पहले पार्टी ने दावा किया था कि आईडीए अधिकारियों ने गुरुवार को एक ही दिन में किराए के तीन अलग-अलग आंकड़े बताए. सुबह करीब 1.30 लाख रुपए, दूसरी बार 2.50 लाख रुपए और शाम को 10.50 लाख रुपए किराया बताया गया. जिसे लेकर पार्टी का कहना थी कि यह आयोजन गैर-राजनीतिक है और छात्रों से जुड़ा है. इतना किराया पार्टी कैसे देगी.
पार्टी का कहना था कि ida ये सब बीजेपी के दबाव में आकर कर रही है क्योंकि जिस मैदान की अनुमति ‘छात्रों की गूंज’ के लिए मांगी गई, वहीं 15 दिन का पटाखा बाजार लगता है. पार्टी के मुताबिक आईडीए सभी व्यापारियों से मिलाकर करीब 2 लाख रुपए किराया लेता है. ऐसे में कुछ दिनों के लिए 10.50 लाख रुपए की मांग सही नहीं है.
कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे ने दावा कर चुके हैं कि अब तक 75 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है. चिंटू चौकसे ने कहा कि हमारे लिए गौरव का विषय है कि देश के छात्रों और जेन-जी की बात रखने एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राहुल गांधी इंदौर आ रहे हैं. शिक्षा व्यवस्था में बदलाव हो, व्यवस्थित हो, परिवर्तन हो और बच्चों को रोजगार मिले. अब तक 5 फीसदी भी काम नहीं हुआ है और हमने 75 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है.
Indore: राहुल गांधी के कार्यक्रम पर ‘परमिशन पॉलिटिक्स’, IDA ने कांग्रेस से मांगे 10.50 लाख!
