Vistaar NEWS

इंदौर: धार रोड पर दो चार्टर्ड बसों की भीषण सड़क, शेरे पंजाब ढाबे में घुसी बस

Indore Dhar Road bus accident

इंदौर बस एक्सीडेंट

इंदौर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. धार रोड पर दो चार्टर्ड बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित शेरे पंजाब ढाबे में जा घुसी. बस ढाबे की दीवार तोड़ते हुए सीधे किचन तक पहुंच गई. हादसे में एक बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, ड्राइवर का नाम गजराज बताता जा रहा है, जिसें गंभीर चोटें आई हैं.

पुलिस ने बस को किया जब्त

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे चालक को गिरफ्तार कर लिया है और बस भी जब्त कर ली है. हालांकि जानकारी के मुताबिक हादसे में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं है और सभी पूरी तरीके सुरक्षित है.

चंदन नगर थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल यह मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है. जहां चार्टर्ड बस सर्विस की एक बस चंदन नगर से ग्रीन पार्क की ओर पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने जा रही थी. इसी दौरान चालक ने बस को पेट्रोल पंप की तरफ मोड़ा, तभी धार रोड की ओर से आ रही दूसरी चार्टर्ड बस से उसकी टक्कर हो गई.

सभी यात्री पूरी तरीके से सुरक्षित

टक्कर के बाद धार रोड की ओर से आ रही बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे बने शेरे पंजाब ढाबे की दीवार तोड़ते हुए किचन में जा घुसी. हादसे में ढाबे को नुकसान पहुंचा है, जबकि बस चालक को चोटें आई हैं. राहत की बात यह रही कि यात्रियों और ढाबे पर मौजूद अन्य लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई. पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के मामले में 3 पर FIR, मरने से पहले लिया था इन लोगों का नाम

Exit mobile version